गैरी स्टीड ने मंगलवार को पुष्टि की कि वह अब टी20 और वनडे अंतरराष्ट्रीय प्रारूपों में न्यूजीलैंड के कोच नहीं रहेंगे। उन्होंने साथ ही न्यूजीलैंड क्रिकेट से यह भी कहा कि वह टेस्ट क्रिकेट में अपने भविष्य पर विचार कर रहे हैं।
एक तरफ आईपीएल 2025 का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है तो दूसरी तरफ न्यूजीलैंड क्रिकेट में भूचाल आ गया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने अचानक से वनडे और टी20 प्रारूप की कोचिंग से इस्तीफा दे दिया है। ज्यादातर स्टार कीवी खिलाड़ी फिलहाल आईपीएल में व्यस्त हैं। स्टीड की देखरेख में न्यूजीलैंड ने हाल ही में पाकिस्तान को अपने घर में धूल चटाई थी। उनकी देखरेख में कीवियों ने टी20 सीरीज 4-1 से और वनडे सीरीज 3-0 से अपने नाम की थी। हालांकि, उनके अचानक लिए गए फैसले से न्यूजीलैंड क्रिकेट भी चौंक गया है।
विज्ञापन
2 of 4
गैरी स्टीड
- फोटो : ANI
गैरी स्टीड ने मंगलवार को पुष्टि की कि वह अब टी20 और वनडे अंतरराष्ट्रीय प्रारूपों में न्यूजीलैंड के कोच नहीं रहेंगे। उन्होंने साथ ही न्यूजीलैंड क्रिकेट से यह भी कहा कि वह टेस्ट क्रिकेट में अपने भविष्य पर विचार कर रहे हैं। स्टीड ने कहा कि उन्हें अंतिम निर्णय तक पहुंचने में एक महीने का समय लग सकता है। 53 वर्षीय स्टीड ने 2018 में माइक हेसन की जगह पद संभाला था और वह सभी प्रारूपों में न्यूजीलैंड के कोच थे।
विज्ञापन
3 of 4
न्यूजीलैंड क्रिकेट
- फोटो : ANI
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा कि वह अगले सप्ताह कोच पद के लिए विज्ञापन जारी करेगा, लेकिन उसने अभी तक यह तय नहीं किया है कि वह अलग-अलग प्रारूपों के लिए अलग-अलग कोच नियुक्त करेगा या नहीं। स्टीड के कोच रहते हुए न्यूजीलैंड ने 2019 में आईसीसी विश्व कप, 2022 में टी20 विश्व कप और इस साल की चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई थी। उन्होंने न्यूजीलैंड को शुरुआती विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में जीत भी दिलाई थी।
न्यूजीलैंड क्रिकेट के शीर्ष अधिकारी ब्रायन स्ट्रोनच ने एक बयान में कहा, 'गैरी का रिकॉर्ड शानदार रहा है और हमें उन्हें अपने फैसले पर विचार करने के लिए कुछ समय देने में कोई परेशानी नहीं है। अभी हमारे पास कोच पद के लिए कोई मजबूत प्राथमिकता नहीं है।' वहीं, स्टीड ने कहा, 'पिछले कुछ महीने काफी व्यस्त रहे। मैं अब अपने भविष्य को लेकर विचार करूंगा। मैं अब अपने विकल्पों पर भी ध्यान केंद्रित करना चाहता हूं। मुझे अब भी लगता है कि मेरे अंदर कोचिंग बची हुई है। भले ही मैं सभी प्रारूपों में मुख्य कोच की भूमिका न निभाऊं, लेकिन एक में निभा सकता हूं।'