फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशेज का बदलेगा इतिहास, पहली बार होगा यह कारनामा

Wed, 14 Dec 2016 01:49 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ऐशेज
दुनिया की सबसे पुरानी क्रिकेट सीरीज ऐशेज के 2017-18 में एक बड़ा बदलाव हुआ है। प्रत्येक दो साल में आयोजित होने वाली पांच मैचों की यह सीरीज का आयोजन इस बार ऑस्ट्रेलिया में हो रहा है। इसकी शुरुआत  गाबा में 23 नबंबर को होगी। सीरीज का पांचवां और अंतिम टेस्ट 4-8 जनवरी, 2018 के बीच खेला जाएगा। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

एशेज का बदलेगा इतिहास, पहली बार होगा यह कारनामा

2 of 5
डे-नाइट टेस्ट
सीरीज का ऐतिहासिक मोड़ सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच होगा जो एडिलेड ओवल मैदान पर 2-6 दिसंबर के बीच खेला जाएगा। यह एशेज इतिहास का  पहला दिन-रात का टेस्ट मैच होगा। यह इस मैदान पर और ऑस्ट्रेलियाई धरती पर खेला जाने वाला तीसरा डे-नाइट टेस्ट होगा। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया दक्षिण अफ्रीका के बीच इसी मैदान पर डे-नाइट टेस्ट खेले जा चुके हैं। 

 
विज्ञापन

एशेज का बदलेगा इतिहास, पहली बार होगा यह कारनामा

3 of 5
ऐशेज
क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेम्स सदरलैंड ने कार्यक्रम जारी करने के बाद कहा, हमने ऐडिलेड में दो दिन-रात के टेस्ट मैच खेले हैं। हमें इन मैचों पर दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। इसलिए हमने यहां अगले साल डे-नाइट प्रारुप में टेस्ट मैच कराने का फैसला किया है। हम ईसीबी का उनके समर्थन के लिए शुक्रिया अदा करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि मैं जानता हूं कि कुछ लोग दिन-रात के टेस्ट मैच को एशेज के लिए सही नहीं मानते हैं, लेकिन हमारा मानना है कि आने वाले समय में इस प्रारुप में कई मैच खेले जाएंगे। 

 

एशेज का बदलेगा इतिहास, पहली बार होगा यह कारनामा

4 of 5
बॉक्सिंग डे टेस्ट
सीरीज का चौथा और बॉक्सिंग-डे टेस्ट 26 से 30 दिसंबर के बीच मेलर्बन क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। यह साल का आखिरी टेस्ट मैच होगा। वहीं साल 2018 का पहला और ऐशेज सीरीज का पांचवां टेस्ट  04-08 जनवरी के बीच सिडनी के एससीजी मैदान पर खेला जाएगा। 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

एशेज का बदलेगा इतिहास, पहली बार होगा यह कारनामा

5 of 5
एलेस्टर कुक - फोटो : getty
सीरीज का कार्यक्रम इस प्रकार है

पहला टेस्ट  23-27 नवंबर  गाबा 
दूसरा टेस्ट  02-06 दिसंबर एडिलेड ओवल(डे-नाइट)
तीसरा टेस्ट 14-18 दिसंबर पर्थ
चौथा टेस्ट 26-30 दिसंबर मेलबर्न
पांचवां टेस्ट 04-08 जनवरी सिडनी ​​
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें