मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में अकेले 6 विकेट झटककर भी नंबर वन से रह गया धोनी का यह महारथी।
विज्ञापन
आधा दर्जन विकेट लेकर भी नंबर वन नहीं बन सका धोनी का महारथी
2 of 7
- फोटो : pti
महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के स्पिन गेंदबाज एडम जाम्पा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अकेले 6 विकेट लिए। लेकिन फिर भी एक चूक से यह गेंदबाज नंबर वन बनने से रह गया।
विज्ञापन
आधा दर्जन विकेट लेकर भी नंबर वन नहीं बन सका धोनी का महारथी
3 of 7
- फोटो : pti
दरअसल, आईपीएल इतिहास में एक मैच में 6 विकेट लेने का कारनामा जाम्पा से पहले सिर्फ एक गेंदबाज ही ले पाया था, वह है राजस्थान रॉयल्स का तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर। 4 मई 2008 में इस गेंदबाज ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 3.50 इकॉनोमी रेट से 14 रन देकर 6 विकेट झटके थे।
आधा दर्जन विकेट लेकर भी नंबर वन नहीं बन सका धोनी का महारथी
4 of 7
- फोटो : pti
वहीं, 8 साल बाद पुणे सुपरजाइंट्स के स्पिनर एडम जाम्पा ने यह कारनामा दोहराया लेकिन रन 19 दे दिए। जाम्पा का मंगलवार को हुए मैच में इकॉनोमी रेट 4.75 था। लिहाजा जाम्पा 6 विकेट लेकर भी नंबर वन की बराबरी नहीं कर सका। हालांकि नंबर दो पर आने के बाद जाम्पा ने पूर्व भारतीय दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले को जरूर पछाड़ लिया।
विज्ञापन
आधा दर्जन विकेट लेकर भी नंबर वन नहीं बन सका धोनी का महारथी
5 of 7
- फोटो : getty
18 अप्रैल 2009 में रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के लिए खेलते हुए अनिल कुंबले ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में 3.1 ओवर में ही 5 रन देकर 5 विकेट झटके थे। आइए, जानते हैं, इस क्रम में उनके नीचे के तेज और स्पिन गेंदबाजों की लिस्ट।
विज्ञापन
आधा दर्जन विकेट लेकर भी नंबर वन नहीं बन सका धोनी का महारथी
6 of 7
तेज गेंदबाजों में सोहेल तनवीर के बाद इशांत शर्मा, लसित मलिंगा, लक्ष्मीपति बालाजी, जयदेव उनत्कत, मुनफ पटेल और दमित्री मास्करेहास भी एक मैच में 5-5 विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं। जबकि जेम्स फॉकनर एक नहीं दो बार यह कारनामा कर चुके हैं।
आधा दर्जन विकेट लेकर भी नंबर वन नहीं बन सका धोनी का महारथी
7 of 7
स्पिनरों में एडम जेम्पा, अनिल कुंबले के बाद रविंद्र जडेजा, अमित मिश्रा, हरभजन सिंह और सुनील नरेन भी अपने एक-एक मैच में 5-5 विकेट झटकने में कामयाब रहे हैं।