फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flashback: जब दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे गिलक्रिस्ट, बना दिया अद्भुत रिकॉर्ड

Fri, 23 Feb 2018 12:02 PM IST
amarujala.com; presented by- अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 8
एडम गिलक्रिस्ट
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए विश्व में मशहूर रहे। मैदान में लंबे-लंबे शॉट लगाकर दर्शकों का मनोरंजन करना गिलक्रिस्ट का शौक रहा। हालांकि, यह शौक गेंदबाजों पर हमेशा हावी पड़ा, जिनके लिए गिलक्रिस्ट किसी बुरे सपने से कम नहीं रहे। 23 फरवरी का दिन तो गिलक्रिस्ट ने यादगार बना दिया, जिसे क्रिकेट फैंस भूलते हुए भी नहीं भूल पाते।
विज्ञापन

2 of 8
एडम गिलक्रिस्ट
23 फरवरी 2002 को गिलक्रिस्ट ने दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों की ऐसी बखिया उधेड़ी, जिसे आज भी प्रोटियाज का स्टार गेंदबाजी लाइन अप नहीं भूल पाता। एलन डोनाल्ड, शॉन पोलाक, आंद्रे नेल और मखाया एंटिनी, इन सभी के लिए यह दिन बहुत बुरा साबित हुआ, क्योंकि गिलक्रिस्ट ने इनकी गेंदबाजी की ऐसी धज्जियां उड़ाई, जैसे कोई खिलौने के साथ खेल रहा हो।
विज्ञापन

3 of 8
एडम गिलक्रिस्ट
गिलक्रिस्ट ने 212 गेंदों में दोहरा शतक जमाकर टेस्ट क्रिकेट में रिकॉर्ड स्थापित किया था। वह टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज बने थे। गिलक्रिस्ट ने इयान बोथम द्वारा 220 गेंदों में दोहरा शतक जड़ने के रिकॉर्ड को तोड़ा। यही नहीं, गिली टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक जमाने वाले विश्व के पांचवें विकेटकीपर बल्लेबाज बने थे। उनसे पहले इम्तियाज अली, तस्लीम आरिफ, ब्रेंडन कुरुप्पू और एंडी फ्लावर यह कमाल कर चुके हैं।

4 of 8
एडम गिलक्रिस्ट
गिलक्रिस्ट जब बल्लेबाजी करने के लिए उतरे तब पहले दिन स्टंप्स होने में एक घंटा बचा था। गिलक्रिस्ट ने डेमियन मार्टिन के साथ मिलकर क्रीज पर समय बिताया और पहले दिन की समाप्ति पर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 331 रन पहुंचा दिया। अगले दिन गिलक्रिस्ट अपने चिर-परिचित अंदाज में नजर आए। वो उसी लय में दिखे जैसे वन-डे में ओपनिंग करते हुए रहते थे। 
विज्ञापन

5 of 8
एडम गिलक्रिस्ट
दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज जो भी प्रयोग करें, गिलक्रिस्ट के सामने सभी फेल होते नजर आ रहे थे। 'गीली' ने अपना अर्धशतक 89 गेंदों में छह चौको और दो छक्को की मदद से पूरा किया। फिर उन्होंने अपने गियर बदल लिए। अगले 50 रन केवल 32 गेंदों में बने, जिसमें 6 चौके और दो छक्के शामिल रहे। यह दोनों ही छक्के निकी बॉय की गेंदों पर जड़े गए।
विज्ञापन

6 of 8
एडम गिलक्रिस्ट - फोटो : ESPN
दक्षिण अफ्रीका अपने खिलाड़ियों की चोटों से परेशान रही। पहले दिन अनुभवी तेज गेंदबाज एलन डोनाल्ड चोटिल हो गए। उन्होंने इस टेस्ट के बाद संन्यास ले लिया। वहीं नियमित कप्तान शॉन पोलाक भी चोटिल हो गए, जिसकी वजह से मार्क बाउचर ने कप्तानी संभाली। बाउचर की मुसीबतें गिलक्रिस्ट बढ़ाते जा रहे हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज हर तरीके से अफ्रीकी गेंदबाजों की धुनाई कर रहे थे। बाउचर ने मध्यम गति के गेंदबाज नील मैकेंजी को भी आजमा लिया, जिन्हें गिली ने नहीं बख्शा और मैदान के चारों कोनों में शॉट घुमाए।
विज्ञापन

7 of 8
एडम गिलक्रिस्ट
जब गिलक्रिस्ट 169 रन के स्कोर पर थे। तब उन्होंने एक विज्ञापन के होर्डिंग को लक्ष्य बनाया, जिस पर लिखा था- जो भी इस पर शॉट जमाएगा, उसे सोने का बार दिया जाएगा। गिली होर्डिंग पर शॉट लगाने से बहुत नजदीक से चूके। बहरहाल, दूसरे दिन टी-टाइम के तुरंत बाद कैलिस द्वारा डाली पहली गेंद पर गिलक्रिस्ट ने अपनी पारी का 19वां चौका जमाया और रिकॉर्ड दोहरा शतक पूरा किया। गिलक्रिस्ट ने 212 गेंदों में 19 चौको और 8 छक्को की मदद से 200 रन जड़े थे। वह 204 रन बनाकर नाबाद रहे।

विज्ञापन

8 of 8
एडम गिलक्रिस्ट
हालांकि, गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तीन सप्ताह के बाद न्यूजीलैंड के ओपनर नाथन एस्टल ने तोड़ा। फिलहाल, टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज दोहरे शतक का रिकॉर्ड एस्टल के नाम ही दर्ज है जबकि मौजूदा रिकॉर्ड लिस्ट में गिली का सबसे तेज दोहरा शतक आठवें नंबर पर खिसक गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें