फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस क्रिकेटर पर अटका बॉलीवुड हसीना जरीन खान का दिल, जानिए कौन है वो?

Wed, 11 Oct 2017 12:29 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 6
zareen khan
बॉलीवुड एक्ट्रेसेस और क्रिकेटर्स का कनेक्शन लंबे समय से चला आ रहा है। मंसूर अली खान पटौदी के शर्मीला टैगोर से शादी करने से लेकर भारतीय कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के अफेयर तक, क्रिकेट और बॉलीवुड का स्पेशल कनेक्शन हमेशा देखने को मिला है। 
विज्ञापन

2 of 6
शाहिद अफरीदी
अब बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान ने अपने पसंदीदा क्रिकेटर का खुलासा किया, जिस पर उनका दिल अटका है। जरीन भारतीय कप्तान विराट कोहली या एमएस धोनी को नहीं बल्कि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी की बड़ी फैन हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
जरीन खान - फोटो : twitter
कई लोग ये सोच रहे होंगे कि आखिर जरीन खान ने अचानक अपने पसंदीदा क्रिकेटर की घोषणा कैसे कर दी? तो हम आपको बता दें कि वो आगामी टी10 क्रिकेट लीग में पख्तूंस टीम की सेलेब्रिटी एम्बेसडर हैं। इस लीग में प्रत्येक पारी में 10 ओवर किए जाएंगे। कई स्टार क्रिकेटर्स जैसे वीरेंद्र सहवाग, इयोन मॉर्गन, क्रिस गेल, शाकिब अल हसन और कुमार संगकारा इस लीग में हिस्सा लेंगे। 

4 of 6
शाहिद अफरीदी
शाहिद अफरीदी भी इस लीग का हिस्सा होंगे और वो पख्तूंस टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। जरीन ने कहा कि वो अफरीदी की तब से फैन हैं जब से पाकिस्तानी क्रिकेटर ने डेब्यू किया है। वो इस बात से भी बहुत खुश हैं कि पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर पख्तूंस टीम का हिस्सा हैं।
विज्ञापन

5 of 6
जरीन खान - फोटो : indian express
जरीन के हवाले से इनउथ ने कहा, '16 की उम्र में डेब्यू करने वाले अफरीदी की बड़ी फैन हूं। मेरे ख्याल से उन्होंने 32 या 35 गेंदों में शतक जमाया था। मैं उनकी हेयरस्टाइल और उनके लुक्स को बहुत पसंद करती हूँ। जब मुझे फ्रैंचाइजी ने बताया की अफरीदी भी इस टीम का हिस्सा हैं तो मैंने कहा, कृपया मुझे भी इस फॉर्मेट में खेलने दीजिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
shahid afridi - फोटो : pti
टी10 क्रिकेट लीग संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में लांच हो रहा है, जिसमें कई स्टार क्रिकेटर्स खेलते नजर आएंगे। इस एडिशन का उद्घाटन 21 दिसंबर को होने की संभावना है जो 24 तक चलेगा। हालांकि, कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी आना शेष है। इस लीग में 6 टीमें हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें