फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केएल राहुल से अपने रिश्ते को लेकर पहली बार बोली निधि अग्रवाल, कहा- हां हम दोनों मिले थे

Sun, 20 Oct 2019 08:07 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
KL Rahul-Nidhi Agerwal - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के बल्लेबाज केएल राहुल का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस निधि अग्रवाल के साथ जोड़ा जाता रहा है। मीडिया में कई बार ऐसी भी खबरें चली कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। केएल राहुल से अपने रिश्ते को लेकर निधि ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने केएल राहुल के साथ अपनी लिंकअप की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि हम दोनों अच्छे दोस्त हैं। निधि ने कहा कि हम दोनों के बीत रिश्ते की खबरें महज कोरी अफवाह हैं।
विज्ञापन

2 of 4
nidhi agerwal
निधि अग्रवाल ने कहा कि हां मैं राहुल को जानती हूं, लेकिन हम दोनों कभी एकसाथ बाहर नहीं गए। लोकेश राहुल के साथ अपनी मुलाकात को याद करते हुए निधि ने कहा कि मैं उनसे लंदन में मिली थी। भारत-पाकिस्तान के बीच मैच था जिसमें भारत ने पाकिस्तान को हराया था। मैं लंदन में थी तो टीम इंडिया के खिलाड़ियों को बधाई देने पहुंच गई थी।
विज्ञापन

3 of 4
nidhi agerwal
बॉलीवुड एक्ट्रेस निधि अग्रवाल ने 2017 में फिल्म 'मुन्ना माइकल' से अपने सिनेमा करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में निधी के अपोजिट डांसिंग हीरो टाइगर श्रॉफ थे। इसके बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर पाई थी। इस फिल्म के बाद निधि को दो तेलुगू फिल्मों में भी काम किया।
विज्ञापन

4 of 4
केएल राहुल
निधि सोशल इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन वह अपनी नई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं जिनकी बड़ी चर्चा हुई थी। केएल राहुल इन दिनों टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें