आईपीएल सीजन-11 के 45वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी। इसी के साथ इस सीजन में प्वॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे मौजूद दिल्ली डेयरडेविल्स की चुनौती समाप्त हो गई है। डेयरडेविल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 45वें मैच में 4 विकेट पर 181 रन बनाए थे, जिसे आरसीबी ने एक ओवर शेष रहते हासिल कर लिया।