फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC: उस्मान तारिक की खैर नहीं! PAK के खिलाफ मैच से पहले अभिषेक शर्मा फिट, अभ्यास सत्र में जमकर बहाया पसीना

Sat, 14 Feb 2026 09:12 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में अभिषेक शर्मा की वापसी लगभग तय है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले ही संकेत दे दिए हैं कि विस्फोटक बल्लेबाज को खिलाया जाएगा। वहीं, अभिषेक ने अभ्यास सत्र के दौरान भी जमकर पसीना बहाया।
विज्ञापन
1 of 6
अभिषेक शर्मा - फोटो : ANI
चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले भारतीय टीम के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने शनिवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में नेट्स पर जमकर बल्लेबाजी की और पूरी तरह फिट नजर आए। बता दें कि, भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को टी20 विश्व कप 2026 का हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। इससे पहले अभिषेक शर्मा फिट हो गए हैं। कप्तान सूर्यकुमार ने शनिवार को प्री-मैच कॉन्फ्रेंस में इस बात के संकेत दिए हैं कि उन्हें प्लेइंग 11 में शामिल किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान मैच के बहाने सुलह: 15 फरवरी को कोलंबो पहुंचेंगे नकवी और बुलबुल, ICC चीफ जय शाह से होगी मुलाकात?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
भारतीय टीम - फोटो : PTI
नेट्स में अभिषेक की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी
नामीबिया के खिलाफ पिछला मैच पेट में संक्रमण के कारण नहीं खेल पाने वाले अभिषेक को नई दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। इससे पाकिस्तान के खिलाफ उनकी उपलब्धता पर सवाल खड़े हो गए थे, लेकिन आरपीआईसीएस और बाद में प्रेमदासा स्टेडियम के इंडोर नेट्स में उनकी जोरदार बल्लेबाजी ने भारतीय टीम प्रबंधन की चिंताओं को काफी हद तक दूर कर दिया।

ये भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान विश्वकप मैच में किसकी चलेगी: बुमराह या साहिबजादा...अभिषेक या शाहीन,  कौन जीतेगा सबसे बड़ी जंग?
विज्ञापन

3 of 6
भारतीय टीम - फोटो : PTI
बारिश बनी अभ्यास सत्र में बाधा
हल्की लेकिन लगातार बारिश के कारण भारतीय टीम को आउटडोर सत्र छोड़कर इंडोर अभ्यास करना पड़ा। अभिषेक ने करीब 30 मिनट तक बल्लेबाजी की। उन्होंने सबसे पहले स्पिनरों कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती का सामना किया और बड़े-बड़े शॉट लगाते हुए गेंद को मैदान के कोनों तक पहुंचाया। यह पाकिस्तान के स्पिन आक्रमण के लिए एक तरह की चेतावनी भी मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: भारत के लिए खुशखबरी, पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक शर्मा; कप्तान सूर्यकुमार ने दी जानकारी

4 of 6
भारतीय टीम - फोटो : PTI
स्पिनर्स के बाद पेसर्स को भी बनाया निशाना
इसके बाद 25 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज ने तेज गेंदबाजों के खिलाफ भी बेखौफ अंदाज में शॉट खेले। भले ही उनके फुटवर्क में ज्यादा हलचल नहीं दिखी, लेकिन उनकी तेज कलाई और गेंद की लंबाई को भांपने की क्षमता ने इसकी कमी को पूरा कर दिया।

ये भी पढ़ें: भारत टी20 में पाकिस्तान से कहीं बेहतर: अनुभव हो या आंकड़े, बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी; बिल्कुल नहीं टिकता पड़ोसी
विज्ञापन

5 of 6
भारतीय टीम - फोटो : PTI
अभिषेक बनेंगे पाकिस्तान के लिए मुसीबत
भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मैच से पहले अभिषेक की बल्लेबाजी शैली पर कहा था कि वह शॉट्स तो बहुत खेलते हैं, लेकिन उनकी बल्लेबाजी स्लॉगिंग नहीं लगती, बल्कि गेंद की मेरिट पर आधारित होती है। शनिवार का अभ्यास सत्र इस बात की पुष्टि करता नजर आया।

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: उस्मान तारिक से रहना होगा सावधान! महामुकाबले से पहले क्या बोले कप्तान सूर्यकुमार? तैयारियों पर जोर
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भारतीय टीम - फोटो : PTI
अभिषेक की वापसी से सैमसन होंगे बाहर
इससे पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी मुस्कुराते हुए संकेत दिया कि अभिषेक पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, 'अगर आप चाहते हैं कि वह खेलें, तो हम उन्हें कल खिलाएंगे। सारी चिंताएं खत्म हो गईं?' अभिषेक की वापसी से संकेत मिल रहे हैं कि प्लेइंग इलेवन में बदलाव हो सकता है और संजू सैमसन को बाहर बैठना पड़ सकता है। ऐसे में अभिषेक, फॉर्म में चल रहे ईशान किशन के साथ पारी की शुरुआत करते नजर आ सकते हैं। उधर पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने भी अभिषेक की वापसी को लेकर जानकारी होने की बात कही, लेकिन उन्होंने किसी एक खिलाड़ी पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय पूरी भारतीय टीम के खिलाफ रणनीति बनाने की बात दोहराई।

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: महामुकाबले के लिए कोलंबो में सुरक्षा चाक-चौबंद, परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर; पुलिस का कड़ा पहरा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें