क्रिकेट फैंस को जल्द ही 360 डिग्री में शॉट्स खेलते देखने को मिल सकते हैं, क्योंकि दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज एबी डीविलियर्स वापसी करने वाले हैं। रिपोर्ट्स की माने तो डीविलियर्स की क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप में वापसी पर नजर टिकी हुई है और इसके चलते वो जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन दिवसीय वॉर्म-अप मैच में खेल सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
एबी डीविलियर्स
- फोटो : ESPN
ऐसी उम्मीद है कि दक्षिण अफ्रीका की टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला चार दिवसीय डे-नाइट मैच खेल सकती है। यह मैच पोर्ट एलिजाबेथ के सेंट जॉर्ज पार्क में 26 दिसंबर से शुरू होगा।
विज्ञापन
3 of 5
एबी डीविलियर्स
अभ्यास मैच पार्ल में 20 दिसंबर से दक्षिण अफ्रीकन आमंत्रित इलेवन और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका के समन्वयक लिंडा जोंडी ने कहा कि दक्षिण अफ्रीकी टीम डीविलियर्स की टेस्ट टीम में जल्द ही वापसी चाहती है और उनके लिए वॉर्म-अप मैच आदर्श मंच साबित हो सकता है।
4 of 5
एबी डीविलियर्स
- फोटो : ESPN
क्रिकइंफो ने जोंडी के हवाले से कहा, 'हम सफेद पोशाक में जल्द ही डीविलियर्स की वापसी चाहते हैं और इसके लिए कई योजनाएं बना रखी हैं।' डीविलियर्स ने भी इस मामले में बात करते हुए कहा, 'मुझे तरोताजा होने के लिए घर पर काफी समय मिला। मैंने अपने शरीर और अपनी शैली पर काफी काम किया, जो कई वर्षों से नहीं कर पा रहा था।'
एबी डीविलियर्स ने आगे कहा, 'मैंने दोबारा इस खेल के प्रति अपनी मोहब्बत को पाया। मेरा ऑफ-सीजन नहीं रहा जहां नेट्स पर जाकर अपनी तकनीक और शैली पर काम कर सकूं। पिछले सीजन में चरम पर टेस्ट क्रिकेट के लिए मेरी तैयारी अभी की तुलना में कम थी। क्रीज पर जाकर खेलना मेरे लिए अच्छा अनुभव होगा। चाहता हूं कि कुछ समय क्रीज पर बिता सकूं ताकि बड़ी पारी खेलने में कामयाबी मिले।'