फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज पत्नी को ऐसे मनाते हैं डीविलियर्स, भारतीय फैंस को ऑटोग्राफ देने पर भी किया खुलासा

Sun, 27 May 2018 11:27 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
एबी डीविलियर्स
दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी एबी डीविलियर्स ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने अपने करियर का आखिरी मुकाबला आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेला। डीविलियर्स के यूं अचानक संन्यास लेने से फैंस को काफी बड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन

2 of 10
एबी डीविलियर्स - फोटो : ipl
क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद डीविलियर्स ने अपनी निजी जिंदगी और क्रिकेट से जुड़े कुछ अनसुने लम्हों को फैंस के साथ शेयर किया है।
विज्ञापन

3 of 10
एबी डीविलियर्स
एबी डीविलियर्स ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलासा करते हुए हुए बताया कि जब उनकी पत्नी डेनियल (एबी की पत्नी) उनसे नाराज हो जाती हैं तो वह उन्हें कैसे मनाते हैं।

4 of 10
एबी डीविलियर्स
डीविलियर्स ने कहा, 'गुस्से में डेनियल मुझे सामने देखना बर्दाश्त नहीं करती। मैं जितना उसे सामने रहकर मनाता हूं, वो उतना ज्यादा नाराज हो जाती है।
विज्ञापन

5 of 10
एबी डीविलियर्स
'इसलिए डेनियल को मनाने के लिए मैं हमेशा घर में एक चिट्ठी छोड़कर चला जाता हूं। उस चिट्ठी में मैं अपनी गलती को स्वीकार कर लेता हूं और डेनियल मेरी सभी गलतियां भुलाकर नाराजगी छोड़ देती है।'
विज्ञापन

6 of 10
एबी डीविलियर्स
'घर आने के बाद जब मैं डेनियल की तरफ देखता हूं तो उसका चेहरा पहले की तरह खिलखिला रहा होता है जिससे मुझे अंदाजा हो जाता है कि मेरा प्लान सक्सेसफुल हो गया'
विज्ञापन

7 of 10
AB DE VILLIERS virat kohli
इसके अलावा डीविलियर्स ने बताया कि भारत से उनका काफी गहरा लगाव है। यहां वह पहली बाल साल 2002 में आए थे, लेकिन आरसीबी के साथ जुड़ने के बाद मुझे असल में फैंस की अहमियत समझ आई। यहां फैंस से मुझे बहुत प्यार मिला है।

8 of 10
एबी डीविलियर्स - फोटो : File
डीविलियर्स ने बताया कि मौजूदा दौर में फैंस सेलिब्रिटी के साथ सेल्फी लेने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। डीविलियर्स कभी किसी फैंस को सेल्फी लेने से इनकार नहीं करते हैं, लेकिन उन्हें यह ट्रेंड कभी पसंद नहीं आया।

9 of 10
एबी डीविलियर्स - फोटो : ESPN
डीविलियर्स का कहना है कि वह ऐसे फैंस को हमेशा याद रखते हैं जो उनके साथ सेल्फी की बजाय उनसे ऑटोग्राफ लेना ज्यादा पसंद करते हैं।
विज्ञापन

10 of 10
AB DE VILLIERS
साल 2005 में इंग्लैंड के खिलाफ वन-डे इंटरनेशनल में डेव्यू करने वाले प्रोटियाज के इस दिग्गज खिलाड़ी ने 14 साल के क्रिकेट  करियर के दौरान कुल 228 वन-डे मैच खेले। उन्होंने 53.5 की औसत से 9473 रन बनाए। वन-डे में उनके नाम  25 शतक और 53 अर्धशतक हैं। वहीं, एबी ने 78 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें उन्होंने 10 अर्धशतक बनाए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें