AB DE VILLIERS
गौरतलब है कि प्रोटियाज के इस दिग्गज खिलाड़ी ने बुधवार को अचानक अंतराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। उन्होंने तत्काल प्रभाव से क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी। 34 वर्षीय डीविलियर्स ने अपने फॉलोअर्स के लिए एक वीडियो भी पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था, 'सच कहूं तो मैं थक गया हूं। इस मुश्किल फैसले को लेने से पहले मैंने लंबे समय तक विचार किया, लेकिन मुझे लगता है कि अब इसे छोड़ देने का वक्त आ गया है। मेरे टीम के साथियों, क्रिकेट साउथ अफ्रीका और देश के अंदर और दुनियाभर में मेरा समर्थन करने वालों को बहुत बहुत धन्यवाद।'