फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इससे बेहतर और कौन सा कैच होगा! एबी डीविलियर्स ने उड़ा दिए होश, देखिए वीडियो

Fri, 18 May 2018 11:22 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एबी डीविलियर्स - फोटो : ipl
एबी डीविलियर्स ने गुरुवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर आईपीएल 2018 के 51वें मैच में एक कैच लेकर क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया। डीविलियर्स ने बाउंड्री लाइन पर हवा में उछलकर एक हाथ से एलेक्स हेल्स का दर्शनीय कैच लपका। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
एबी डीविलियर्स
यह वाकया सनराइजर्स हैदराबाद की पारी के 8वें ओवर में हुआ। मोइन अली की लेंथ गेंद पर हेल्स ने डीप मिडविकेट की दिशा में हवाई फायर किया। वहां मौजूद एबी डीविलियर्स हवा में उछले और एक हाथ से शानदार कैच लपका। यह निश्चित है कि इसे कैच ऑफ द सीजन की लिस्ट में जरूर शामिल किया जाएगा।

देखिए वीडियो:
 

 
विज्ञापन

3 of 5
एबी डीविलियर्स - फोटो : ipl
इससे पहले एबी डीविलियर्स (69) और मोइन अली (65) व कॉलिन डी ग्रैंडहोम (40) की उम्दा पारियों की बदौलत आरसीबी ने एसआरएच के सामने 219 रन का विशाल लक्ष्य रखा। एसआरएच को रोमांचक मैच में 14 रन से हराया। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 218 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद की टीम 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 204 रन बना सकी।  डीविलियर्स ने 39 गेंदों में 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 69 रन ठोके। 

4 of 5
एबी डीविलियर्स - फोटो : ipl
वहीं इंग्लिश खिलाड़ी अली ने सिर्फ 34 गेंदों में दो चौके व 6 छक्कों की मदद से 65 रन बनाए। ग्रैंडहोम ने 17 गेंदों में एक चौके व 4 छक्कों की मदद से तेजतर्रार 40 रन बनाकर आरसीबी को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : ipl
आरसीबी की टीम ने गुरुवार को हैदराबाद को मात देकर प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को बरकरार रखा है। आरसीबी की 13 मैचों में यह छठी जीत थी। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें