साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज एबी डीविलियर्स श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाली टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए है। चोट से उबर रहे एबी पूरी तरह फिट नहीं हैं और इसी वजह से उन्हें टीम में जगह नहीं दी गई।
Trending Videos
विज्ञापन
एबी डीविलियर्स ने टीम हित के लिए उठाया बड़ा कदम
2 of 5
एबी डीविलियर्स
- फोटो : ESPN
इसके साथ ही एबी ने एक और बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने टेस्ट कप्तानी से इस्तीफे दे दिया। इसके बाद फाफ डू प्लेसी को साउथ अफ्रीकी टीम का टेस्ट कप्तान नियुक्त किया है। डु प्लेसी की कप्तानी में ही साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीती थी।
विज्ञापन
एबी डीविलियर्स ने टीम हित के लिए उठाया बड़ा कदम
3 of 5
एबी डीविलियर्स
- फोटो : ESPN
डीविलियर्स ने खुद डु प्लेसी को कप्तानी दी जाने के पैरवी करते हुए कहा कि टीम हित को सबसे ऊपर रखा जाना चाहिए। टीम का हित, किसी भी खिलाड़ी के नीजी हित से ज्यादा महत्वपूर्ण होते हैं। फिर वो खिलाड़ी एबी डीविलियर्स ही क्यों न हो।
4 of 5
एबी डीविलियर्स
- फोटो : getty
एबी डीविलियर्स कैरेवियन प्रीमियर लीग के बाद के दौरान चोटिल हो गए थे और तभी से मैदान से बाहर हैं। इसी वजह से उनके दाएं हाथ की कोहनी की सर्जरी भी की गई। डीविलियर्स 3 महीने से मैदान से बाहर हैं।
हालांकि बतौर कप्तानी एबी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। वो टीम टीम बड़ी जीत दिलाने में नाकाम रहे। वर्ल्ड कप 2015 में भी साउथ अफ्रीका को सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा था, मगर डीविलियर्स की कप्तानी में टीम सेमाफाइनल में हार कर बाहर हो गई।