फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीविलियर्स का खुलासाः दक्षिण अफ्रीका ने दिया था एबी को कप्तानी का मौका

Wed, 29 Apr 2020 11:19 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
एबी डीविलियर्स - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज एबी डीविलियर्स ने बुधवार को इस बात से इनकार किया कि राष्ट्रीय टीम ने उनसे टीम की कमान संभालने की पेशकश की थी। जबकि कुछ घंटे पहले एक टीवी चैनल ने उनके हवाले से कहा था कि देश के क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें यह पेशकश की थी। फैंस के बीच मिस्टर 360° कहे जाने वाले डि विलियर्स ने ट्वीट किया कि रिपोर्टों से लग रहा है कि क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने मुझसे टीम की अगुआई करने को कहा था जो सच नहीं है। इन दिनों किस चीज पर विश्वास किया जाए, यह जानना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
एबी डीविलियर्स - फोटो : सोशल मीडिया
विस्फोटक बल्लेबाज डीविलियर्स ने मई 2018 में सभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की थी लेकिन पिछले कुछ दिनों से राष्ट्रीय टीम में उनकी वापसी की खबरें चल रही हैं। डीविलियर्स (36 वर्ष) के हवाले से स्टार स्पोर्ट्स शो ‘क्रिकेट कनेक्टिड’ ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि उनसे ‘क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने फिर से टीम की कप्तानी संभालने की बात पूछी थी।
विज्ञापन

3 of 4
डीविलियर्स
दक्षिण अफ्रीका के लिए 114 टेस्ट, 228 वन-डे और 78 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके पूर्व कप्तान ने कहा कि वह तभी वापसी करेंगे जब उन्हें लगेगा कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए अच्छे हैं, हालांकि वह फ्रेंचाइजी टीमों के लिए लगातार खेलते रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरे लिए सबसे अहम चीज यह है कि मुझे अपनी शीर्ष फॉर्म में होना होगा और साथ ही मेरे साथ में जो खिलाड़ी है, मुझे उससे बेहतर होना होगा। अगर मुझे लगता है कि मैं टीम में जगह बनाने का हकदार हूं तो यह मेरे लिए आसान हो जाएगा, क्योंकि इससे मैं महसूस करूंगा कि मुझे अंतिम एकादश का हिस्सा होना चाहिए।
विज्ञापन

4 of 4
डीविलियर्स-बाउचर - फोटो : ट्विटर
डीविलियर्स ने कहा कि मैं इतने समय से टीम का हिस्सा नहीं हूं। मुझे लगता है कि यह मेरे और अन्य लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण है कि मैं अब भी इतना अच्छा खेलता हूं कि टीम में जगह बना सकूं। दक्षिण अफ्रीका के कोच मार्क बाउचर ने पहले कहा था कि ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए राष्ट्रीय टीम में डीविलियर्स के नाम पर तभी विचार किया जा सकता है जब वह अच्छी फॉर्म में हों और अपने स्थान के लिए खुद को सर्वश्रेष्ठ साबित करें। लेकिन कोविड-19 महामारी को देखते हुए डीविलियर्स ने कहा कि अगर अक्तूबर-नवंबर में होने वाला टी-20 विश्व कप स्थगित होता है तो वापसी को लेकर वह निश्चित नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें