फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैच के दौरान पाक टीम की ड्रेस में मैदान में घुस आया अनजान इंसान

Thu, 08 Sep 2016 03:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
पाक प्रशंसक - फोटो : Reuters
मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टी-20 मैच के दौरान पाक टीम की ड्रेस में एक अनजान इंसान घुस आया, जिससे मैच में कुछ देर के लिए खलल पड़ गई। हालांकि इस प्रशंसक को काबू में करने के लिए सुरक्षाकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

मैच के दौरान पाक टीम के ड्रेस में मैदान में घुस आया अनजान इंसान

2 of 6
- फोटो : Getty
यह प्रशंसक पाक टीम की ड्रेस पहने उस समय मैदान के अंदर घुसा जब पाकिस्तान की टीम जीत की ओर जा रही थी। यह प्रशंसक दौड़ते हुए पिच के पास पहुंच गया। बाद में उसे पकड़कर मैदान से बाहर कर दिया गया। इसके बाद सरफराज अहमद की अगुवाई में पाक टीम ने यह मैच जीतकर अपना दौरा खत्म किया।
 
विज्ञापन

मैच के दौरान पाक टीम के ड्रेस में मैदान में घुस आया अनजान इंसान

3 of 6
पाक टीम - फोटो : Getty
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेले गए इस एकमात्र टी-20 मैच के हीरो रहे पाक के दो खिलाड़ी, श्रेजील खान और खालिद लतीफ जिन्होंने 59-59 रनों की पारी खेलकर टीम को रिकॉर्ड 9 विकेट से जीत दिलाई। 59 रनों की पारी के दौरान छक्का जड़ते श्रेजील खान।
 

मैच के दौरान पाक टीम के ड्रेस में मैदान में घुस आया अनजान इंसान

4 of 6
- फोटो : Reuters
श्रेजील खान और खालिद लतीफ ने 136 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पावरप्ले में 73 रन बना डाले। किसी भी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में पाक टीम की ओर से पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। इससे पहले 2011 में पाक टीम ने हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ पावरप्ले में 72 रन ठोके थे।
विज्ञापन

मैच के दौरान पाक टीम के ड्रेस में मैदान में घुस आया अनजान इंसान

5 of 6
- फोटो : Getty
पाक टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी शोएब मलिक ने मैच में शानदार क्षेत्ररक्षण किया और 2 कैच लपके। जोए रूट में सस्ते में आउट करने के पीछे शोएब का ही हाथ रहा जिन्होंने उनका कैच शुरुआत में ही लपक लिया। पुछल्ले बल्लेबाज डेविड विले को भी उन्होंने कैच आउट कराया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच के दौरान पाक टीम के ड्रेस में मैदान में घुस आया अनजान इंसान

6 of 6
इमाद खान, पाकिस्तान - फोटो : Getty
पाक के तेज गेंदबाज इमाद वसीम ने बेहद कसी हुई गेंदबाजी की और 4 ओवर के अपने स्पैल में सिर्फ 17 रन दिए, साथ ही 2 विकेट भी झटके। इमाद पाक के ऐसे दूसरे गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर डालने के बाद सबसे कम रन दिए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें