फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया की 'दादी फैन' के लिए खुशखबरी, 87 साल की चारुलता पटेल को मिला पेप्सी का विज्ञापन

Fri, 05 Jul 2019 04:18 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
चारुलता पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
बांग्लादेश के खिलाफ विश्व कप के मुकाबले में टीम इंडिया को चीयर करने वाली 87 साल की चारुलता पटेल ने रातो-रात लोकप्रियता की नई इबारत लिख दी। चारुलता पटेल को अब पेप्सीको ने अपने ऐड कैंपन में शामिल कर लिया है। इकोनॉमिक टाइम्स की माने तो वह पेप्सीको के ऐड में नजर आएंगी। कंपनी ने चारुलता को इंग्लैंड में खेले जा रहे विश्व कप में ‘स्वैग स्टार’ के तौर पर पेश करेगी।
विज्ञापन

2 of 5
चारुलता पटेल , विराट कोहली - फोटो : social media
बर्मिंघम में खेले गए भारत-बांग्लादेश के बीच मैच के दौरान 87 साल की चारुलता पटेल पूरे जोश और जुनून के साथ वह टीम इंडिया का सपोर्ट करती नजर आई थीं। जिसके बाद उनकी तस्वीर पीले रंग का बाजा (वुवुजेला) के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
विज्ञापन

3 of 5
चारुलता पटेल और आनंद महिंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ट्वीट कर चारुलता का आभार जताया था। उन्होंने ट्वीट में लिखा था कि ‘हम अपने सभी प्रशंसकों और खासकर चारुलता पटेल जी को उनके प्यार और सहयोग के लिए धन्यवाद देना चाहेंगे। साथ ही देश के बड़े उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने भी ट्वीट कर चारुलता पटेल की टिकट स्पॉन्सर करने की बात कही थी।

4 of 5
चारुलता पटेल , विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
बांग्लादेश के मैच के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा चारुलता से मिले थे, जिसके बाद दोनों के साथ उनकी तस्वीर और वीडियों खूब वायरल हुए और इसके एक दिन बाद ही पेप्सीको ने चारुलता को अपने साथ जोड़ लिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चारुलता पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
पेप्सी के साथ बियॉन्से और प्रियंका चोपड़ा जैसे कई दिग्गज सितारे जुड़ चुके हैं। कंपनी अब चारुलता को इस विश्व कप में ‘स्वैग स्टार’ के तौर पर पेश करेगी। पेप्सिको के प्रवक्ता ने बताया, ‘पेप्सी चारुलता पटेल के अद्भुत स्वैग की कहानी को सामने लाकर गौरवान्वित महसूस कर रही है। पेप्सीको ने वर्ल्ड कप 2019 के लिए हैशटैग #HarGhoontMeinSwagHai के साथ विज्ञापन अभियान चला रखा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें