विश्व कप 2019 के लिए टीम इंडिया
- फोटो : अमर उजाला
आठ खिलाड़ी पहली बार विश्व कप खेलेंगे
विकेटकीपर 37 वर्षीय धोनी अपना चौथा विश्व कप खेलेंगे जोकि उनका अंतिम विश्व कप माना जा रहा है। कप्तान कोहली का यह तीसरा और रोहित शर्मा, शिखर धवन, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, और भुवनेश्वर इससे पहले 2015 में विश्व कप टीम में शामिल थे। दिनेश कार्तिक का भी दूसरा विश्व कप है। इससे पहले 2007 में टीम में शामिल थे। आठ खिलाड़ियों लोकेश राहुल, विजय शंकर, केदार जाधव, हार्दिक पंड्या, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह का यह पहला विश्व कप होगा।