फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरभजन ही नहीं ये 8 क्रिकेटर भी राजनीति की पिच पर खेल चुके हैं पारी, ऐसा रहा इनका स्कोरकार्ड

Sat, 02 Jun 2018 05:01 PM IST
अंशुल तलमले
विज्ञापन
1 of 11
क्रिकेट की पिच से दूर होते ही पहले खिलाड़ी कमेंटेटर या कोच की भूमिका निभाते नजर आते थे, लेकिन पिछले कुछ दशकों में इस ट्रेंड में गजब का बदलाव देखने को मिला है। अब क्रिकेटर्स खेल से दूर होते ही राजनीति में हाथ आजमाने उतर आते हैं। ताजा उदाहरण हरभजन सिंह का है। अपनी फिरकी के दम पर टीम इंडिया को कई मैच जिताने वाले भज्जी ने हाल ही में पॉलिटिक्स में उतरने की इच्छा जताई है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
दरअसल, एक कार्यक्रम के दौरान 'टर्बनेटर' ने पॉलिटिक्स में एंट्री के सवाल पर बयान देते हुए कहा कि मैं पंजाब के लोगों के लिए कुछ करना चाहता हूं। अगर कोई पार्टी मुझे ऑफर करती हैं तो राजनीति में जरूर आऊंगा और प्रदेश के विकास के लिए काम करना चाहूंगा। तो चलिए हम आपको बतातें हैं ऐसे भारतीय खिलाड़ियों के बारे में जो क्रिकेटर बनने के बाद नेता बने और  फिर उनका काम कैसा रहाः
विज्ञापन

नवजोत सिंह सिद्धू

3 of 11
नवजोत सिंह सिद्धू
क्रिकेट छोड़ने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू कभी क्रिकेट कमेंटेटर के रूप में नजर आते तो कभी राजनेता का रूप धर लेते। इंटरनेशनल क्रिकेट में 7,000 से ज्यादा रन बनाने वाले सिद्धू ने 2004 में राजनीति में कदम रखा और बीजेपी की टिकट पर लोकसभा चुनाव भी जीता। पंजाब में बीते विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सिद्धू ने बीजेपी से इस्तीफा देकर कांग्रेस का दामन थाम लिया था।

मोहम्मद अजहरूद्दीन

4 of 11
मोहम्मद अजहरूद्दीन - फोटो : The indian express
'कलाई के जादूगर' के नाम से मशहूर पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन ने भी क्रिकेट के बाद राजनीति के मैदान पर कदम रखा। अजहर ने कांग्रेस की टिकट से उप्र के मुरादाबाद से लोकसभा का चुनाव बड़े अंतर से जीता था, हालांकि 2014 आम चुनावों में 'मोदी लहर' के बीच वह भी अपनी सीट बचाने में नाकामयाब रहे।
विज्ञापन

चेतन चौहान

5 of 11
चेतन चौहान - फोटो : अमर उजाला
1969 में भारत के लिए अपना पहला टेस्ट मैच खेलने वाले चेतन चौहान ने भी खेल को अलविदा कहने के बाद राजनीतिक पारी शुरू की। 1981 में अर्जुन पुरस्कार जीतने वाले चेतन ने बीजेपी का दामन थामा और वर्तमान में उप्र के अमरोहा से सांसद हैं।
विज्ञापन

कीर्ति आजाद

6 of 11
कीर्ति आजाद
भारत के लिए 25 वन-डे और 7 टेस्ट मैच खेलने वाले कीर्ति आजाद ने भी क्रिकेट छोड़ने के बाद राजनीति में एंट्री की। कीर्ति आजाद के पिता भगवंत झा बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके थे इसलिए राजनीति उनके खून में ही थी। हालांकि, आजाद को इसके चलते कई फायदे भी हुए। किसी समय बीजेपी में रहे कीर्ती फिलहाल किसी पार्टी के सदस्य नहीं है, लेकिन स्वतंत्र स्तर पर अपनी आवाज बुलंद करते रहते हैं।
विज्ञापन

एस. श्रीसंथ

7 of 11
एस. श्रीसंथ
आईपीएल फिक्सिंग के बाद से आजीवन बैन झेल रहे एस. श्रीसंथ पहले रिएलिटी शो में डांस करते नजर आए थे। बाद में केरल विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने 2016 में बीजेपी का दामन थाम लिया। चुनाव भी लड़ा, लेकिन अपनी आक्रामकता और तेज गेंदबाजी के लिए मशहूर रहे इस खिलाड़ी को कामयाबी नहीं मिली।

मोहम्मद कैफ

8 of 11
मोहम्मद कैफ - फोटो : PTI
लॉर्ड्स में खेले गए नेटवेस्ट ट्रॉफी के फाइनल के हीरो रहे मोहम्मद कैफ ने भी राजनीति में एंट्री की थी। कांग्रेस की टिकट से 2014 में आमचुनाव से फूलपुर सीट से किस्मत आजमाई, लेकिन बीजेपी के केशव प्रसाद मौर्या से उन्हें करारी शिकस्त झेलनी पड़ी।

सचिन तेंदुलकर

9 of 11
सचिन तेंदुलकर
'क्रिकेट का भगवान' कहलाए जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी राजनीति से अछूते नहीं रहे। मई 2012 में सचिन ने राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण की। हालांकि, उन्हें राज्यसभा में अनुपस्थित रहने के कारण हजारों बार फैंस की आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा।

इमरान खान

10 of 11
इमरान खान
इसके अलावा पाकिस्तान को विश्व कप जिताने वाले कप्तान इमरान खान मौजूदा समय में पाकिस्तान के जाने माने राजनेता हैं। इमरान ने जिस तरह पाकिस्तानी टीम का नेतृत्व किया था, उसी तरह पाकिस्तान में पाकिस्तानी आवाम का नेतृत्व कर रहे हैं।
विज्ञापन

सौरव गांगुली

11 of 11
सौरव गांगुली
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष (कैब) सौरव गांगुली की भी राजनीति से जुड़ने की खबरें आती रही है। हाल ही में उनके भाजपा में शामिल होने की खबरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। बाद में यह सिर्फ अफवाह ही साबित हुई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें