प्रयास रे बर्मन
- फोटो : Social media
सबसे कम उम्र में डेब्यू
बैंगलोर की टीम के लिए इस बार का सीजन एक बुरे सपने की तरह हो गया है। टीम को अपने सभी 6 मैचों में हार मिली है। इसके बावजूद टीम के एक गेंदबाज ने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। टी-20 लीग में 1.5 करोड़ रुपए में नीलाम होकर चर्चा का विषय बनने वाले प्रयास रे बर्मन ने सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।
31 मार्च को हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में जब प्रयास ने डेब्यू किया तब उनकी उम्र मात्र 16 साल और 157 दिन थी। इसी के साथ उन्होंने पंजाब के गेंदबाज मुजीब उर रहमान को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 17 साल और 11 दिन में डेब्यू किया था।