दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : social media
पूरी टीम को मिला मैन ऑफ द मैच
वैसे तो क्रिकेट इतिहास में एक ही टीम के दो खिलाड़ियों को कई बार मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला है, लेकिन 1998-99 में दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच हुए टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला था। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने वेस्टइंडीज की टीम को 351 रनों से हराया था। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के हर खिलाड़ी ने रन बनाए थे और विकेट लिए थे।