फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2018: इन 5 टीमों में खेल रहे हैं कई इंटरनेशनल कप्तान, सब एक से बढ़कर एक

Sat, 31 Mar 2018 11:03 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आईपीएल - फोटो : self
किसी भी खेल में कप्तान का बहुत बड़ा रोल होता है। चाहे वो क्रिकेट हो या फुटबॉल या अन्य। कप्तान पर एक दूसरे किस्म की जिम्मेदारी होती है। उसको हर चीज सोच समझकर करना होता है। उस पर पूरी टीम की कमान होती है। कप्तान एक ऐसी शक्ति होता है जो अपने नेतृत्व से टीम को मजबूती प्रदान करता है। यदि क्रिकेट के टी-20 खेल की बात करें तो कप्तान आम तौर पर खेल को प्रभावित करने और नियंत्रित करने की कोशिश करता है। इसका झलक आईपीएल में देखने को मिलता है। कप्तान अपने स्तर पर एक अलग तरह का प्लान तैयार करते हैं और उसके खेल में प्रोयग करते हैं। आइये जानते हैं आईपीएल के 11वें सीजन में ऐसी कौन सी 5 टीमें हैं, जिनके खिलाड़ी अपनी इंटरनेशनल टीमों का नेतृत्व किया है। 
विज्ञापन

किंग्स इलेवन पंजाब

2 of 6
kkr - फोटो : pti
किंग्स इलेवन पंजाब टीम के कप्तान रविचंद्रन अश्विन हैं। उन्होंने कभी भी टीम इंडिया का नेतृत्व नहीं किया है। हां, वह अपने राज्य की टीम का नेतृत्व जरूर किया हैं, लेकिन उनकी टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल टीम का नेतृत्व किया है। आरोन फिंच के पास ऑस्ट्रेलिया की टी-20 टीम का नेतृत्व करने का अनुभव है। वह निश्चित तौर अश्विन की मदद करेंगे। वहीं, टीम में क्रिस गेल और युवराज सिंह भी है जिन्होंने कभी न कभी अपनी टीम की कमान सौंपी थी। प्रोटियाज टीम के स्टार खिलाड़ी डेविड मिलर भी हैं जिन्होंने पहले पंजाब टीम की अगुआई भी की है।
विज्ञापन

सनराइजर्स हैदराबाद

3 of 6
सनराइजर्स हैदराबाद
सनराइजर्स हैदराबाद टीम की कमान ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को सौंपी गई है। हैदराबाद ने पहले ही रिटेन किया था। वॉर्नर ने साल 2016 में टीम ते जीत में अहम भूमिका निभाई थी। वहीं टीम में केन विलियमसन हैं, जिन्होंने तीनों प्रारूपों में न्यूजीलैंड की टीम का नेतृत्व करते हैं। वह वॉर्नर को पूरा सहयोग कर सकते हैं। इसके अलावा टीम में शाकिब अल हसन, शिखर धवन और भुवनेश्वर कुमार भी शामिल हैं। 

मुंबई इंडियंस

4 of 6
मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा हैं। आईपीएल के इतिहास में वह सबसे सफल कप्तान हैं। मुंबई इंडियंस के लिये उन्होंने अपनी कप्तानी में तीन आईपीएल खिताब जीते हैं। इसके अलावा मुंबई इंडियंस में दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर खिलाड़ी जेपी डुमिनी खेल रहे हैं। उन्होंने कई बार अपनी टीम का नेतृत्व किया है और वह पहले भी दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तानी कर चुके है। वहीं, टीम में वेस्टइंडीज खिलाड़ी किरोन पोलार्ड भी शामिल हैं।
 
विज्ञापन

चेन्नई सुपर किंग्स

5 of 6
चेन्नई सुर किंग्स
दो साल के प्रतिबंध के बाद चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2018 में वापसी कर रही हैं। सीएसके टीम के कप्तान टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी हैं। उन्होंने आईपीएल के पहले सीजन (2008) से लेकर 8वें सीजन (2015) तक सीएसके का नेतृत्व किए हैं। इसके बाद टीम पर दो साल का प्रतिबंध रहा।  कप्तान के रूप में उनका शानदार रिकॉर्ड रहा है। इनके अलावा टीम में फाफ डू प्लेसी, शेन वॉटसन, ड्वेन ब्रावो और सुरेश रैना जैसे स्टार खिलाड़ी भी शामिल हैं। इन खिलाड़ियों के पास भी अपनी टीमों की कप्तानी करने का अनुभव है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरसीबी, बैंगलोर

6 of 6
विराट कोहली
आरसीबी के कप्तान विराट कोहली हैं। वह शुरु से ही आरसीबी का हिस्सा रहे हैं। वह फिलहाल तीनों प्रारूपों में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ खिलाड़ी एबी डीविलियर्स हैं। उनके पास दक्षिण अफ्रीकी टीम के नेतृत्व का एक अच्छा अनुभव है। उन्हें हमेशा अपनी आक्रामक पारी खेलने के लिए जाना जाते हैं। कोहली हमेशा डीविलियर्स से सलाह के तौर पूछते रहते हैं, ऐसा आईपीएल के पिछले सीजन में देखा गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें