फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 कारण जिसकी वजह से टायमल मिल्स बिके 12 करोड़ में

Mon, 20 Feb 2017 03:23 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
टायमल मिल्स - फोटो : ESPN
आईपीएल के 10वें संस्करण के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज टायमल मिल्स 12 करोड़ की बड़ी रकम में बिके। किसी भी मिल्स के इतने ज्यादा रकम में बिकने की उम्मीद नहीं थी, मगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने मिल्स पर बड़ा दांव लगाया है। जानिए 5 बड़े कारण जिसकी वजह से मिल्स बिके इतने महंगे:
विज्ञापन

5 कारण जिसकी वजह से टायमल मिल्स बिके 12 करोड़ में

2 of 6
टायमल मिल्स - फोटो : ESPN
पूरे सीजन के लिए उपलब्ध
जहां एक तरफ दूसरे इंग्लैंड के खिलाड़ी आईपीएल के सभी मैच नहीं खेल पाएंगे, वहीं मिल्स पूरा आईपीएल खेल सकते हैं। चूंकि मिल्स सिर्फ टी-20 क्रिकेट ही खेलते हैं, इस वजह से उन्हें देश के लिए किसी और दौरे के लिए टूर्नामेंट बीच में नहीं छोड़ना होगा।
विज्ञापन

5 कारण जिसकी वजह से टायमल मिल्स बिके 12 करोड़ में

3 of 6
टायमल मिल्स - फोटो : ESPN
मिचेल स्टार्क ने छोड़ा साथ
RCB के लिए सबसे बड़ी दिक्कत है कि मिचेल स्टार्क ने उसका साथ नीलामी से ठीक पहले छोड़ दिया। ऐसे में स्टार्क के साथी की तलाश कर रही बेंगलुरु की टीम को स्टार्क का ही विकल्प तलाशना पड़ गया। मिल्स बतौर टी-20 स्पेशलिस्ट खिलाड़ी अच्छा विकल्प बन सकते हैं।

 

5 कारण जिसकी वजह से टायमल मिल्स बिके 12 करोड़ में

4 of 6
टायमल मिल्स - फोटो : ESPN
बाएं हाथ की धार और रफ्तार
मिल्स बाएं हाथ के गेंदबाज हैं। लगातार 145 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार उन्हें स्टार्क की तरह विस्फोटक बनाती है। घरेलु क्रिकेट में दमदार खेल दिखा चुके मिल्स के लिए आईपीएल बहुत बड़ा मंच साबित हो सकता है, जहां से वो कई लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच सकते हैं।
विज्ञापन

5 कारण जिसकी वजह से टायमल मिल्स बिके 12 करोड़ में

5 of 6
टायमल मिल्स - फोटो : ESPN
गजब के आंकड़े
टायमल मिल्स के आंकड़े कमाल के हैं। टी-20 के विशेषज्ञ माने जाने वाले मिल्स का स्ट्राइक रेट 17.7 का है यानी कि वो 18 गेंद में 1 विकेट लेते हैं। इसके अलावा वो रन देने के मामले में भी काफी कंजूस है। अंतिम ओवरों में उनकी इकोनॉमी रेट सिर्फ 7.28 की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 कारण जिसकी वजह से टायमल मिल्स बिके 12 करोड़ में

6 of 6
टायमल मिल्स - फोटो : Youtube
जेब में पैसे
स्टार्क का साथ छूट जाने से बेंगलुरु के पर्स में 5 करोड़ रुपए अतिरिक्त आ गए, जिसकी वजह से वो खुल कर पैसा लगा पाए। जॉर्डन को रीलीज करने के बाद बेंगलुरु के लिए एक बेहतरीन विदेशी तेज गेंदबाज जरूरी था, ऐसे में मिल्स से बेहतर विकल्प कोई हो ही नहीं सकता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें