12वें वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने लीग स्टेज में शानदार प्रदर्शन किया था, अपने जबरदस्त प्रदर्शन की बदौलत ही टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर रही। हालांकि टीम को सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करन पड़ा। वर्ल्ड कप के बाद टीम और मैनेजमेंट पर कई सवाल उठे खासकर धोनी को सातवें स्थान पर बल्लेबाजी के लिए भेजने को लेकर। कहा गया कि टीम में सब कुछ सही नहीं है। हालांकि जैसे-तैसे इस मामले को शांत किया गया और टीम ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए तैयारियां शुरू कर दी।