फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 5 कारणों से हारी टीम इंडिया, वरना मोहाली में लहराता जीत का तिरंगा

Mon, 11 Mar 2019 05:31 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
team india
ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया के खिलाफ पांच मैचों की वन-डे सीरीज में जोरदार वापसी की। मेहमान टीम ने रविवार को मोहाली में खेले गए चौथे वन-डे में विराट ब्रिगेड को 4 विकेट से मात दी और सीरीज 2-2 से बराबर की। टीम इंडिया ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 358 रन का विशाल स्कोर बनाया, जिसे कंगारू टीम ने 13 गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया। आइए इसी कड़ी में जानते हैं भारत की हार के 5 सबसे बड़े कारण...
विज्ञापन

2 of 6
ऋषभ पंत
ऋषभ पंत खतरनाक दिख रहे एश्टन टर्नर को उस समय स्टंप करने से चूक गए, जब वह महज 38 रन बनाकर खेल रहे थे। दरअसल, पारी का 44वां ओवर फेंक रहे युजवेंद्र चहल की पहली गेंद पर एश्टन टर्नर क्रीज से बाहर निकल आए थे, लेकिन स्टंप के पीछे पंत उस गेंद को गैदर नहीं कर पाए और स्टंपिंग का शानदार मौका गंवाया। यह गेंद वाइड रही।
विज्ञापन

3 of 6
rishabh pant
टीम इंडिया के महान विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की कमी भी मैदान पर साफ नजर आई। पंत की विकेटकीपिंग में धोनी जैसी फुर्ती और चालाकी न होने की वजह से भी भारत को काफी नुकसान उठाना पड़ा। कप्तान धोनी विकेट के पीछ से खड़े रहकर गेंदबाजों को सही दिशा-निर्देश देते हैं।

4 of 6
पीटर हैंड्सकॉम्ब - फोटो : twitter
टीम इंडिया की असफलता का एक कारण हैंड्सकॉम्ब और ख्वाजा के बीच हुई पार्टनरशिप को न तोड़ पाना भी है। कप्तान विराट कोहली दोनों के बीच हुई पार्टनरनिशप के दौरान काफी आश्वस्त नजर आए। अगर यह साझेदारी ज्यादा नहीं पनपती तो भारत की ऐसी स्थिति नहीं होती।
विज्ञापन

5 of 6
विराट कोहली
ऑस्ट्रेलियाई पारी के 44वें ओवर में एश्टन टर्नर कुल 41 रन के स्कोर पर युजवेंद्र की फिरकी में फंस गए। ऋषभ ने स्टंप भी किया और साथ ही तेज अपील भी कर डाली। सभी हैरान थे कि आखिर पंत ने अपील क्यों की। फिर पंत ने कोहली की ओर इशारा किया कि वो स्टंपिंग नहीं बल्कि कैच की बात कर रहे हैं। इस पर विराट ने डीआरएस ले लिया। स्निकोमीटर में भी साफ नजर आ रहा था कि गेंद के धागे बल्ले के निचले हुस्से को छू रहे हैं। इसके बावजूद थर्ड अंपायर ने टर्नर को आउट करार नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
युजवेंद्र चहल - फोटो : BCCI
शाम को मैदान पर ओस ज्यादा होने की वजह से न सिर्फ गेंदबाजों को बॉल पर पकड़ बनाने में दिक्कत आ रही थी। बल्कि फील्डर्स के हाथों से भी गेंद कई बार फिसली। इस दौरान भारत ने न सिर्फ कई अहम मौके गंवाए, बल्कि आउटफील्ड तेज होने की वजह से हल्के शॉट भी तेज से बाउंड्री लाइन की तरफ भागने लगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें