चैंपियंस ट्रॉफी 2017 का खिताब गंवा देने के बाद टीम इंडिया के कोच अनिल कुंबले ने इस्तीफा दे दिया। इस टूर्नामेंट के बाद टीम बगैर कोच के वेस्टइंडीज के दौरे पर पहुंची है। ऐसे में कोच न होना भारत के सामने समस्या बनी हुई है। ऐसा नहीं है कि यही टीम की इकलौती चिंता है। कोहली के सेना के सामने और भी ऐसे सवाल हैं, जिनके जवाब उन्हें जल्द से जल्द ढूंढने होंगे। इसकी कवायद वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से ही शुरू करनी होगा। जानिए क्या हैं टीम के सामने चुनौतियां:
विज्ञापन
कोच के अलावा टीम इंडिया के सामने खड़ा है इन समस्याओं का पहाड़
2 of 6
विराट कोहली
- फोटो : ESPN
खराब फील्डिंग
2000 के बाद टीम इंडिया की कायापलट हो गई। युवा शक्ति से लबरेज टीम इंडिया ने फील्डिंग पर काफी ध्यान दिया। युवराज सिंह और मोहम्मद कैफ के बाद सुरेश रैना और रविंद्र जडेजा जैसे बेहतरीन फील्डर आए। हालांकि, चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की फील्डिंग का स्तर काफी खराब रहा। टीम ने रनआउट के कई मौके छोड़े। अश्विन, रोहित और जाधव के अलावा युवराज में भी इस दर्जे में सभी का काफी निराश किया।
विज्ञापन
कोच के अलावा टीम इंडिया के सामने खड़ा है इन समस्याओं का पहाड़
3 of 6
महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह
- फोटो : PTI
मध्यक्रम की दिक्कतें
टीम इंडिया के मध्यक्रम में महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह जैसे बड़े नाम हैं। मौजूदा समय के हिसाब से ऐसा लग नहीं रहा कि दोनों अगला वर्ल्ड कप खेलेंगे। यदि ऐसा होता है, तो टीम कप्तान कोहली को नए चेहरों को पर्याप्त मौके देकर एक परफेक्ट विनिंग कॉम्बिनेशन ढूंढना होगा। हालांकि, यह भी सच है कि टीम के टॉप-3 बल्लेबाजों के प्रदर्शन के कारण चैंपियंस ट्रॉफी में मध्यक्रम को बल्लेबाजी का कोई खास मौका नहीं मिला।
कोच के अलावा टीम इंडिया के सामने खड़ा है इन समस्याओं का पहाड़
4 of 6
आर अश्विन
- फोटो : Rediff
रविचंद्रन अश्विन की फार्म
टेस्ट में शानदार ऑलराउंडर बन चुके अश्विन वनडे में खुद को साबित नहीं कर पाए हैं। अश्विन पिछले कुछ टाइम से सीमित ओवरों की क्रिकेट नहीं खेली है और इसका असर चैंपियंस ट्रॉफी में भी नजर आया। अश्विन इस टूर्नामेंट में विकेट लेने वाले गेंदबाज नहीं लगे। बीच के ओवरों में उन्होंने काफी रन भी लुटाए। ऐसे में टीम को अब कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल जैसे खिलाड़ियों को मौका देने की जरूरत है।
विज्ञापन
कोच के अलावा टीम इंडिया के सामने खड़ा है इन समस्याओं का पहाड़
5 of 6
भारत vs पाकिस्तान (चैंपियंस ट्रॉफी)
- फोटो : ICC
अतिरिक्त रन लुटाने की आदत
चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में टीम ने 25 रन अतिरिक्त लुटाए। इसमें वो नो बॉल भी सामिल है, जिसपर फखर जमान आउट हुए थे। यदि वो गेंद नो बॉल न होती, जो शायद नजारा ही कुछ और होता। सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं, टीम ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ 23 रन और साउथ अफ्रीका के खिलाफ 16 रन अतिरिक्त दिए। बता दें कि साउथ अफ्रीका महज 191 पर ऑलआउट हो गई, जिसमें से 16 रन एक्स्ट्रा थे।
कोच के अलावा टीम इंडिया के सामने खड़ा है इन समस्याओं का पहाड़
6 of 6
हार्दिक पांड्या
- फोटो : Getty Images
पांचवे गेंदबाज की समस्या
टीम इंडिया के लिए पांचवे गेंदबाज की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। निरंतर रूप से प्रभाव डालने में नाकाम रहने वाले पांचवे गेंदबाज लगातार बदलते रहे हैं। हार्दिका पांड्या इस पद के मौजूदा दावेदार हैं। पांड्या के स्पीड के कारण टीम को उमेश यादव को ड्रॉप करना पड़ा। पांड्या ने प्रभावित तो किया है, मगर फ्लैट विकेट पर उनका असर नजर नहीं आता। वैसे भी पांड्या ने इक्क-दुक्का मौकों पर ही अपने कोटे के 10 ओवर पूरे किए हैं। इसके अलावा टीम के पास केदार जाधव का भी विकल्प मौजूद है।