फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड सीरीज इन खिलाड़ियों के लिए अग्नी परीक्षा साबित हो सकी है

Thu, 12 Jan 2017 09:22 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहलीऔर युवराज सिंह - फोटो : Getty Images
इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे और टी-20 सीरीज चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत के लिए आखिरी सीमित ओवरों की सीरिज होगी। ऐसे में इस सीरीज में उन खिलाड़ियों पर खास नजर होगी, जिन्हें चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में चुना जा सकता है। चयनकर्ता भी चाहेंगे कि वो टीम के भविष्य को सुनिश्चित करें। कोहली की अगुवाई में टीम में नए जोश के साथ अनुभव को भी तरजीह मिलेगी। ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ यह सीरीज कई बड़े नामों के लिए करो या मरो की स्थिति बन सकती है। जानिए कौन हैं वे खिलाड़ी, जिन्हें इंग्लैंड के खिलाफ खुद को साबित करना ही होगा:
विज्ञापन

इंग्लैंड सीरीज इन खिलाड़ियों के लिए अग्नी परीक्षा साबित हो सकी है

2 of 6
धवन
शिखर धवन
साल 2016 में शिखर धवन सिर्फ एक ही वनडे सीरिज में अच्छा खेले थे।  लेकिन प्रदर्शन में निरंतरता की कमी के चलते उनकी अंतिम XI में जगह पक्की नहीं। रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया को 6 मैच खेलने हैं। धवन को यदि एक बार चैंपियंस ट्रॉफी में कमाल करना है, तो उन्हें लगातार अच्छा खेलना होगा। धवन को लोकेश राहुल, अजिंक्य रहाणे और युवा चेहरे ऋषभ पंत से कड़ी चुनौती मिल रही है। ऐसे में टीम में जगह पक्की करने के लिए धवन को अपना बेस्ट दिखाना ही होगा।
विज्ञापन

इंग्लैंड सीरीज इन खिलाड़ियों के लिए अग्नी परीक्षा साबित हो सकी है

3 of 6
अजिंक्य रहाणे - फोटो : getty
अजिंक्य रहाणे
टेस्ट की तकनीक के लिहाज से बेस्ट माने जाने वाले रहाणे सीमित ओवरों में थोड़ा संघर्ष करते नजर आते हैं। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने तकरीबन हर देश में शतक जड़ा है। आईपीएल में तेजतर्रार प्रदर्शन को वो अंतरराष्ट्रीय मंच पर नहीं दोहरा पाते। रहाणे के साथ सबसे बड़ी दिक्कत है कि वनडे में उनका रोल ही तय नहीं। रहाणे कभी नंबर 6 पर खेलते हैं, तो कभी उनसे ओपनिंग करा ली जाती है। मगर लोकेश राहुल, रोहित शर्मा और ऋषभ पंत के आने के बाद वो मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते देखे जा सकते हैं।

इंग्लैंड सीरीज इन खिलाड़ियों के लिए अग्नी परीक्षा साबित हो सकी है

4 of 6
मनीष पांडे - फोटो : PTI
मनीष पांडे
सिडनी के शतकवीर मनीश पांडे में कई लोग अगला फिनिशर देखते हैं। मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए पांडे ने 2016 में 11 वनडे में 190 रन और 4 टी-20 में 48 रन बनाए थे। मगर वो पूरे साल अच्छा खेल नहीं दिखा पाए। कर्नाटक के इस बल्लेबाज़ को युवराज और रहाणे से मध्यक्रम में चुनौती मिलती नजर आ रही है। इसके अलावा रैना भी टीम में हैं। जो आईसीसी चैंपियंस ट्राफी में अपना दावा पेश करना चाहते हैं।
विज्ञापन

इंग्लैंड सीरीज इन खिलाड़ियों के लिए अग्नी परीक्षा साबित हो सकी है

5 of 6
सुरेश रैना - फोटो : getty
सुरेश रैना
साल 2016 में वनडे टीम से बाहर होने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरिज में भी उनकी जगह पर युवराज सिंह को जगह मिली है। यह बात सही है कि रैना का प्रदर्शन वनडे में कुछ खास नहीं रहा था। 2016 में रैना को टी-20 टीम में काफी मौका दिया गया, मगर वो उसे भुना नहीं पाए। रैना अगर टी-20 सीरिज में मिले मौके पर शानदार प्रदर्शन करने में सफल रहे तो वह दोबारा वनडे टीम का हिस्सा बन सकते हैं। उन्हें इस सीरिज में बेहतरीन प्रदर्शन करना ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड सीरीज इन खिलाड़ियों के लिए अग्नी परीक्षा साबित हो सकी है

6 of 6
युवराज सिंह
युवराज सिंह
2016 में टी-20 क्रिकेट में वापसी करने के बाद युवी चोटिल हो गये थे। युवी टी-20 वर्ल्डकप से भी बाहर हो गये थे। लेकिन युवराज ने साल 2013 के बाद एक बार वनडे क्रिकेट में वापसी की है। 35 बरस के इस क्रिकेटर ने इंग्लैंड के खिलाफ हुए वार्मअप मैच में अच्छी पारी खेलकर खुद को साबित किया है। उन्हें आगामी सीरिज में भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा, ताकि वो चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में जगह बना सकें। युवराज मौजूदा वनडे टीम में सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें