रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली ने आईपीएल में इस कदर तहलका मचाया कि कुछ अन्य खिलाड़ियों ने भी इस बीच उम्दा खेल दिखाया लेकिन उनको चर्चा नहीं मिल सकी। कोहली ने पूरे टूर्नामेंट में अब तक लगातार रन बनाए साथ ही 4 शतक भी ठोंक दिए हैं। लीग का यह सत्र पूरी तरह से कोहली के इर्द-गिर्द घूम रहा है। लेकिन आज हम आपको उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने भी शानदार खेल दिखाया।
विज्ञापन
कोहली की ऐसी 'धूम' बाकी सबकी मेहनत पर नहीं गया ध्यान
2 of 6
- फोटो : PTI
मुंबई इंडियंस की टीम ने भले ही अंतिम मैच में हार से आईपीएल के प्लेऑफ में जगह बनाने का मौका गंवा दिया हो लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने पूरे लीग मैचों में लाजवाब बल्लेबाजी की। उन्होंने 14 मैचों में 489 रन बनाए। रोहित टूर्नामेंट के इतिहास में उन दो बल्लेबाजों में शामिल हैं जिन्होंने हर आईपीएल के हर सत्र में 300 से ज्यादा रन बनाए हैं।
विज्ञापन
कोहली की ऐसी 'धूम' बाकी सबकी मेहनत पर नहीं गया ध्यान
3 of 6
- फोटो : PTI
विराट कोहली की ही टीम (आरसीबी) के साथी खिलाड़ी एबी डीविलियर्स उनकी ज्यादातर बड़ी पारियों के दौरान क्रीज पर बरकरार रहे और बखूबी साथ भी दिया। विस्फोटक बल्लेबाज डीविलियर्स ने 14 मैचों से 603 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 170.33 का रहा जो कोहली (152.40) से भी ज्यादा है। उन्होंने 5 अर्धशतक और एक शतक जमाए हैं। यह वही बल्लेबाज हैं जिन्होंने ऐसे मौकों पर रन बनाए जब टीम अंक तालिका में काफी नीचे चल रही थी और फिर उसे प्लेऑफ में पहुंचा दिया।
कोहली की ऐसी 'धूम' बाकी सबकी मेहनत पर नहीं गया ध्यान
4 of 6
- फोटो : PTI
कोहली की चमक के आगे सिर्फ एबी डीविलियर्स ही अकेले ऐसे बल्लेबाज नहीं हैं जिन्हें उनके प्रदर्शन के आधार पर चर्चा नहीं मिली। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान और ओपनर डेविड वार्नर ने भी लगातार रन बनाए हैं। उन्होंने 14 मैचों में 658 रन बनाए जिसमें 7 फिफ्टी भी ठोंकी। कोहली ने जहां कुल 603 गेंदें खेली हैं तो वार्नर ने 436 गेंदें खेली। कोहली को अगर किसी ने चुनौती दी तो वह वार्नर ही हैं। यह वार्नर का ही कमाल है जिसकी बदौलत सनराइजर्स की टीम पहली बार प्लेऑफ में पहुंच पाई है।
विज्ञापन
कोहली की ऐसी 'धूम' बाकी सबकी मेहनत पर नहीं गया ध्यान
5 of 6
- फोटो : PTI
तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार जो आईपीएल से पहले तक आउट ऑफ फॉर्म में दिख रहे थे लेकिन जब यह टूर्नामेंट शुरू हुआ तो वह फॉर्म में लौटते दिखे। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए उन्होंने 14 मैचों में 18 विकेट झटके। उनका प्रदर्शन उस मायने में और खास हो जाता है क्योंकि उनकी टीम में तेज गेंदबाज आशीष नेहरा और बेहतरीन बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान भी थे। मुस्ताफिजुर ने 16 विकेट लिए जबकि भुवी को 18 विकेट मिले।
भुवी की खासियत दोनों ओर से स्विंग कराने की है जो उन्होंने इस बार खूब किया और लगातार विकेट लेते रहे।
कोहली की ऐसी 'धूम' बाकी सबकी मेहनत पर नहीं गया ध्यान
6 of 6
यजुवेंद्र चहल
- फोटो : PTI
अगर आपको लगता है कि रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर को प्लेऑफ में पहुंचाने में सिर्फ विराट कोहली और एबी डीविलियर्स का ही योगदान है तो आप गलत हैं। गेंदबाजी भले ही टीम की कमजोर कड़ी साबित हुई हो, लेकिन टीम के गेंदबाज यजुवेंद्र चहल टूर्नामेंट के लीग चरण तक सबसे सफल गेंदबाज बनकर उभरे। चहल जिन्हें 14 में से 11 मैच खेलने का मौका मिला फिर भी वह सबसे सफल रहे। वह अन्य गेंदबाजों की तुलना में कीफायती भी रहे। उन्होंने 11 मैचों में 19 विकेट झटके। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 25 रन देकर 4 विकेट लेना रहा।