फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2017 में टीम इंडिया की जर्सी पहनकर मैदान में उतर सकते हैं ये नए चेहरे

Sat, 07 Jan 2017 07:56 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
विराट कोहली और सरफराज खान - फोटो : BCCI
टीम इंडिया बदवाल के दौर से गुजर रही है। सबसे बड़ा बदलाव नए कप्तान के रूप में आया जब महेंद्र सिंह धोनी ने एक दशक तक टीम का नेतृत्व करने के बाद सीमित ओवरों की कप्तानी छोड़ दी। नए कप्तान विराट कोहली नए जोश के साथ टीम को सफलता की ओर ले जाना चाहते हैं। जहां टीम के कई खिलाड़ी अपने करियर की आखिरी की ओर बढ़ रहे हैं, तो वहीं कुछ युवा खिलाड़ी टीम में दस्तक देने को तैयार हैं।
विज्ञापन

2017 में टीम इंडिया की जर्सी पहनकर मैदान में उतर सकते हैं ये नए चेहरे

2 of 7
विराट कोहली
साल 2016 टीम के लिए काफी अच्छा रहा। साल 2017 की पहली सीमित ओवरों की सीरीज में टीम को नए जोश की उम्मीद है। इसलिए कुछ पुराने चेहरों के साथ नए चेहरों को भी टीम में जगह दी गई है। आईपीएल 2017 के बाद टीम चैंपियंस ट्रॉफी खेलने जाएगी और संभव है कि इस सीरीज के बाद कई खिलाड़ी टीम में दस्तक दें। आइए जानते हैं वो टॉप 5 खिलाड़ी जो 2017 में टीम इंडिया की जर्सी में नजर आ सकते हैं:
विज्ञापन

2017 में टीम इंडिया की जर्सी पहनकर मैदान में उतर सकते हैं ये नए चेहरे

3 of 7
इशान किशन
इशान किशन
महज 18 साल के इशान किशन ने पिछले कुछ समय में काफी अच्छी क्रिकेट खेली है। साल 2016 वर्ल्डकप में किशन ने भारतीय अंडर-19 टीम की कप्तानी की थी। झारखंड की ओर से खेलने वाले इशान किसन बल्लेबाज और विकेटकीपर का दायित्व निभाने सकते हैं। अपने प्रथम श्रेणी करियर के पहले मैच में ही इशान ने शतकीय पारी खेली थी। इस रणजी सीजन में किशन ने 50 से अधिक रन बनाए और 10 मैचों में उन्होंने 5 अर्धशतक भी लगाए।

2017 में टीम इंडिया की जर्सी पहनकर मैदान में उतर सकते हैं ये नए चेहरे

4 of 7
दीपक हूडा
दीपक हूडा
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए दीपक हूडा पर भी काफी चर्चा हुई। आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और सनराईजर्स के लिए उम्दा खेल दिखाने वाले दीपक हूडा ने रणजी क्रिकेट में भी अपना कमाल दिखाया। लिस्ट ए क्रिकेट में दीपक की औसत 40 की है, जो फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 50 पर पहुंच जाती है। दीपक एक पार्ट टाइम बॉलर भी हैं और लंबे शॉट लगा सकते हैं। ऐसे में 21 वर्ष के हूडा भी टीम इंडिया के लिए खेलते हुए इस साल नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन

2017 में टीम इंडिया की जर्सी पहनकर मैदान में उतर सकते हैं ये नए चेहरे

5 of 7
पीके पंचाल
पीके पंचाल
इस सूची में प्रियंक कीर्तिक पंचाल सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। इस साल उन्होंने रणजी में काफी आकर्षक खेल दिखाया है। इस सीजन वो 1000 से ज्यादा रन बनाने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। 26 वर्षीय पंचाल गुजरात के लिए सलामी बल्लेबाज़ की भूमिका निभाते हैं। ऐसे में चोटिल मुरली विजय और लोकेश राहुल की जगह उनको विकल्प के तौर पर आजमाया जा सकता है।
विज्ञापन

2017 में टीम इंडिया की जर्सी पहनकर मैदान में उतर सकते हैं ये नए चेहरे

6 of 7
ऋषभ पन्त
ऋषभ पन्त
इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों में चयनकर्ताओं ने पंत पर भरोसा जताते हुए उन्हें टीम में शामिल किया है। 19 वर्षीय पंत से भविष्य में कमाल की उम्मीद बढ़ जाती है। छोटे फॉर्मेट के उस्ताद पंत ने राहुल द्रविड़ के साथ काफी मेहनत की है। पंत को एक मैच में कोहली जरूर आजमाना चाहेंगे। पंत ने इस साल रणजी सीजन में 72 के औसत और 100 के स्ट्राइक रेट से रन बनाये हैं। पंत ने एक तिहरा शतक भी जड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2017 में टीम इंडिया की जर्सी पहनकर मैदान में उतर सकते हैं ये नए चेहरे

7 of 7
कुलदीप यादव
कुलदीप यादव
टीम इंडिया के लिए आजतक कोई भी चाइनामैन स्पिनर मैदान पर नहीं उतरा। कुलदीप यादव एक चाइनामैन गेंदबाज हैं, जो दुनिया में सबसे कम पाए जाते हैं। इस अबूझ पहेली वाले गेंदबाज को मैदान पर उतारने की वकालत काफी बार हुई हैं, मगर टीम में शामिल होने के बाद भी उन्हें खिलाया नहीं गया। 22 साल के यादव ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 50 से ज्यादा मैच खेल लिए हैं। कुलदीप का बल्लेबाजी में भी औसत 30 का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें