आईपीएल अब अपने समापन की ओर है, विराट कोहली आईपीएल के सबसे स्टार बल्लेबाज के रूप में सामने आए हैं। लेकिन उन्हें छोड़कर भी और क्रिकेटर रहे, जिन्होंने खुद को प्रूव किया। पढ़ते हैं उनके बारे में।
विज्ञापन
विराट ही नहीं इन 5 क्रिकेटरों ने भी खुद को किया प्रूव
2 of 6
लोकेश राहुल: रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के बल्लेबाज लोकेश राहुल ने विकेटकीपिंग नहीं बल्लेबाजी में खुद को प्रूव किया। इस सीजन उन्होंने शुरुआत से ही अपनी क्षमताओं को दिखाया। जहां क्रिस गेल, विराट कोहली और शेन वॉटसन जैसे दिग्गज टीम में हों, वहां खुद को साबित करना छोटी बात नहीं। लोकेश ने इस सीजन में सिर्फ 9 मैच खेले लेकिन 112 के स्ट्राइक रेट से 142 रन बनाए।
विज्ञापन
विराट ही नहीं इन 5 क्रिकेटरों ने भी खुद को किया प्रूव
3 of 6
फटाफट क्रिकेट यूं तो बल्लेबाज का खेल ही माना जाता है। पिच को ज्यादातर बल्लेबाज के अनुकूल बनाया जाता है, ताकि चौकों और छक्कों से दर्शकों का मनोरंजन हो। लेकिन बल्लेबाजों के इस खेल में गेंदबाज का खुद को प्रूव करना भी बड़ी बात है। ऐसे गेंदबाजों में एक नाम है, राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के गेंदबाज अशोक डिंडा। देर से आईपीएल 2016 में एंट्री पाने वाले अशोक ने पहले ही मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 23 रन देकर 3 विकेट झटके थे। वह अभी तक इस टूर्नामेंट में 21.50 के औसत और 7.81 इकॉनोमी रेट से 10 विकेट झटक चुके हैं। उनकी टीम हालांकि खराब प्रदर्शन के चलते टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुकी है लेकिन उनका प्रदर्शन काबिलेतारीफ रहा।
विराट ही नहीं इन 5 क्रिकेटरों ने भी खुद को किया प्रूव
4 of 6
मुंबई इंडियंस के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी किसी से कम नहीं। डेथ ओवरों में टीम को रोमांचक जीत दिलाने का श्रेय काफी मौकों पर जसप्रीत को भी जाता है। टीम के लिए खेले 13 मैचों में उन्होंने 14 विकेट झटके हैं। इनका इकोनॉमी रेट 7.58 रहा।
विज्ञापन
विराट ही नहीं इन 5 क्रिकेटरों ने भी खुद को किया प्रूव
5 of 6
- फोटो : PTI
कोलकाता नाइटराइडर्स के करिश्माई बल्लेबाज युसूफ पठान इस सीजन खूब चले। 13 मैचों में इनके बल्ले से 76.75 के औसत और 147.59 के स्ट्राइक रेट से 307 रन निकले हैं। कई मैचों में अपने बल्ले की हनक से इन्होंने टीम को जीत दिलाई।
विराट ही नहीं इन 5 क्रिकेटरों ने भी खुद को किया प्रूव
6 of 6
- फोटो : pti
टी-20 वर्ल्ड कप में टखने की चोट के चलते बाहर होने के बाद युवराज सिंह अपनी टीम सनराइजर्स हैदराबाद के साथ काफी देर बाद जुड़े। लेकिन इनका आगाज काफी शानदार रहा। छक्कों के इस किंग ने हरफनमौला खेल दिखाया। टीम के लिए खेले 5 मैचों में युवी ने 130 के स्ट्राइक रेट से 117 रन बनाए। इनका बल्लेबाजी औसत 29.25 रहा।