Mohinder Amarnath
1983 के विश्व कप के सेमीफाइनल और फाइनल में मैन ऑफ द मैच बनने वाले मोहिंदर अमरनाथ इस विश्व कप की यादों में खो जाते हैं। उन्हें याद है कि वेस्टइंडीज के मैल्कम मार्शल की गेंदबाजी को उन्होंने किस तरह खेला था। मार्शल उस वक्त युवा थे और फिट भी थे। उनकी गेंद ठीक वैसे पिच पर आती थी जैसे बंदूक से गोली निकली हो। यही नहीं विश्व कप के लिए कपिल देव के नेतृत्व में जब भारतीय टीम इंग्लैंड रवाना हुई थी तो टीम का कोई भी सदस्य जीत के प्रति आश्वस्त नहीं था, लेकिन जब परिणाम आने लग पड़े तो टीम एकजुट हो गई।