फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड ने अफगानिस्तान को रौंदा, मॉर्गन के कीर्तिमान सहित मैच में बने 15 ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Wed, 19 Jun 2019 10:32 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 16
इयोन मॉर्गन - फोटो : अमर उजाला
12वें वर्ल्ड कप का 24वां दिन रिकॉर्ड बनने और बिगड़ने के नाम रहा। मंगलवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर खेले गए मुकाबले में मजबूत इंग्लैंड की टीम ने अफगानिस्तान की टीम को एकतरफा मुकाबले में हराकर अंकतालिका में शीर्ष पर कब्जा जमा लिया।

मैच में इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन के छक्कों का तूफान देखने को मिला जिसने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए नए कीर्तिमान स्थापित कर दिए। इस दौरान उन्होंने सचिन, गेल, रोहित, एबी डी-विलियर्स समेत कई दिग्गजों को पीछे कर दिया।

ऐसे में आईए एक नजर डालते हैं मैच में बने कुल 15 प्रमुख रिकॉर्ड पर।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 16
इयोन मॉर्गन - फोटो : सोशल मीडिया
17 छक्कों के साथ इयोन मोर्गन वर्ल्ड कप और वन-डे की एक पारी में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बनें। इससे पहले सर्वाधिक 16 छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल और रोहित शर्मा के नाम था।
विज्ञापन

3 of 16
इयोन मॉर्गन - फोटो : सोशल मीडिया
इयोन मोर्गन ने 102 रन सिर्फ छक्कों की मदद से बनाए, जिसके साथ ही वे वन-डे क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। 

4 of 16
इयोन मॉर्गन - फोटो : पीटीआई
इयोन मोर्गन ने मात्र 57 गेंदों में शतक जड़ा जो 12वें वर्ल्ड कप का सबसे तेज और वर्ल्ड कप इतिहास का चौथा सबसे तेज शतक है।
विज्ञापन

5 of 16
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : social media
वर्ल्ड कप इतिहास में इंग्लैंड ने अपना सर्वाधिक स्कोर बनाया, अफगानिस्तान के खिलाफ टीम ने 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 397 रन बनाए।
विज्ञापन

6 of 16
मैनचेस्टर - फोटो : social Media
इंग्लैंड ने मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड स्टेडियम में सर्वाधिक स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इससे पहले ये रिकॉर्ड भारत ने इसी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ बनाए थे।
विज्ञापन

7 of 16
जॉनी बेयरस्टो और जेसन रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड की टीम की तरफ से एक पारी में कुल 25 छक्के लगे जिसमें मोर्गन (17), मोइन अली (4), बेयरस्टो (3) और रूट का 1 छक्का शामिल है।

8 of 16
अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड - फोटो : अमर उजाला
अफगानिस्तान और इंग्लैंड मैच में कुल 33 छक्के लगे जो वन-डे क्रिकेट के इतिहास में एक मैच में लगने वाले सर्वाधिक छक्के हैं।

9 of 16
राशिद खान का शर्मनाक रिकॉर्ड (ग्राफिक्स रोहित झा) - फोटो : अमर उजाला
अफगानिस्तान के बेस्ट गेंदबाज राशिद खान वन-डे इतिहास में एक पारी में सबसे अधिक 110 रन लुटाने वाले स्पिन गेंदबाज बने।

10 of 16
राशिद खान - फोटो : सोशल मीडिया
किसी टीम के खिलाफ एक ही मैच में 11 छक्के खाने वाले राशिद खान पहले गेंदबाज बनें। 

11 of 16
राशिद खान - फोटो : सोशल मीडिया
राशिद खान वर्ल्ड कप इतिहास में एक पारी में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज बनें। उन्होंने मात्र 9 ओवर की गेंदबाजी में 110 रन दे डाले।

12 of 16
मोइन अली - फोटो : ESPN
मोइन अली ने मात्र 9 गेंद में 4 छक्के और 1 चौके के साथ 344.44 की स्ट्राइक रेट से 31 रन बनाए जो इस वर्ल्ड कप में किसी बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक स्ट्राइक रेट है।

13 of 16
जो रूट और इयोन मॉर्गन
जो रूट और इयोन मोर्गन की जोड़ी ने वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक 189 रनों की साझेदारी का कीर्तिमान अपने नाम किया।

14 of 16
इयोन मॉर्गन - फोटो : सोशल मीडिया
वन-डे क्रिकेट में सर्वाधिक छक्कों के मामले में इयोन मोर्गन ने सचिन तेंदुलकर, ब्रेंडन मैकुलम और एबी डी-विलियर्स को पीछे किया। मोर्गन के नाम अब 211 पारियों में कुल 211 छक्के हो गए हैं और 200 छक्के लगाने वाले दुनिया के 8वें बल्लेबाज बन गए हैं।

15 of 16
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : social Media
अफगानिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में 8 विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाए जो वर्ल्ड कप में उनका सर्वाधिक स्कोर हो गया है।
विज्ञापन

16 of 16
राशिद खान - फोटो : सोशल मीडिया
मोर्गन ने राशिद को 7 छक्के लगाए, वन-डे इंटरनेशनल में किसी बल्लेबाज द्वारा एक गेंदबाज पर सर्वाधिक छक्के लगाने का यह रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें