12वें वर्ल्ड कप का 24वां दिन रिकॉर्ड बनने और बिगड़ने के नाम रहा। मंगलवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर खेले गए मुकाबले में मजबूत इंग्लैंड की टीम ने अफगानिस्तान की टीम को एकतरफा मुकाबले में हराकर अंकतालिका में शीर्ष पर कब्जा जमा लिया।
मैच में इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन के छक्कों का तूफान देखने को मिला जिसने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए नए कीर्तिमान स्थापित कर दिए। इस दौरान उन्होंने सचिन, गेल, रोहित, एबी डी-विलियर्स समेत कई दिग्गजों को पीछे कर दिया।
ऐसे में आईए एक नजर डालते हैं मैच में बने कुल 15 प्रमुख रिकॉर्ड पर।