फटाफट क्रिकेट का वर्ल्ड कप अभी शांत ही हुआ था कि आईपीएल का शोर शुरू हो चुका है। इस बार चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान
रॉयल्स की जगह पुणे सनराइजर्स और गुजरात लायंस टीमें शामिल की गई है। क्रिकेट के मैदान में हुए पिछले कुछ धमाकों के बाद फैंस की निगाहें कुल 8 टीमों के 88 क्रिकेटरों के बजाय सिर्फ 14 क्रिकेटरों पर ही रहने वाली हैं।
विज्ञापन
आईपीएल: इस बार 14 क्रिकेटरों पर ही टिकेंगी फैंस की निगाहें
2 of 9
- फोटो : pti
सबसे पहले बात करते हैं, दिल्ली डेयरडेविल्स की। दिल्ली में वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज कार्लोस ब्रैथवेल हैं, ये वही बल्लेबाज हैं,
जिन्होंने वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड के गेंदबाज बेन स्टोक्स की 4 गेंदों में लगातार 4 छक्के जड़े थे और टीम को वर्ल्ड कप
दिलाया। क्रिकेट फैंस इनका जलवा वर्ल्ड कप में देख ही चुके हैं, अब आईपीएल की बारी है।
विज्ञापन
आईपीएल: इस बार 14 क्रिकेटरों पर ही टिकेंगी फैंस की निगाहें
3 of 9
- फोटो : getty
गुजरात लायंस होम टीम में न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकुलम पर सबकी निगाहे रहेंगी। अपने आखिरी टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के
खिलाफ इन्होंने सबसे तेज टेस्ट शतक लगाने का कारनामा किया था। मैकुलम इससे पहले चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलते थे, लेकिन अब गुजरात टीम का हिस्सा हैं।
आईपीएल: इस बार 14 क्रिकेटरों पर ही टिकेंगी फैंस की निगाहें
4 of 9
- फोटो : getty
पंजाब किंग्स इलेवन की ओर से फैंस को ग्लेन मैक्सवेल के बड़े धमाके का इंतजार हैं। इनकी बल्लेबाजी टी-20 क्रिकेट के अनुरुप ही
मानी जाती है। क्रीज पर आते ही गेंदबाजों की लाइन-लेंथ बिगाड़ने में उस्ताद यह बल्लेबाज हर तरह का शॉट खेलने में माहिर है।
विज्ञापन
आईपीएल: इस बार 14 क्रिकेटरों पर ही टिकेंगी फैंस की निगाहें
5 of 9
- फोटो : reuters
कोलकाता नाइटराइडर्स के पुराने ऑलराउंडर आंद्रे रसैल इस बार नए रुप में सामने आ सकते हैं। रसैल ने वर्ल्ड कप में बल्ला और गेंद
दोनों से कमाल किया। कोलकाता के फैंस इनसे आईपीएल में भी यही अपेक्षा करेंगे।
विज्ञापन
आईपीएल: इस बार 14 क्रिकेटरों पर ही टिकेंगी फैंस की निगाहें
6 of 9
- फोटो : getty
मुंबई इंडियंस की ओर से फैंस दो क्रिकेटरों की बल्लेबाजी देखने को बेताब होंगे। कप्तान रोहित शर्मा हालांकि वर्ल्ड कप में कुल खास नहीं
कर सके लेकिन टूर्नामेंट में रोहित ने अभ्यास मैच में विंडीज के खिलाफ नाबाद 98 रनों की लाजवाब पारी खेली थी, जबकि इंग्लैंड के
विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर वर्ल्ड कप के बाद आईपीएल में भी बल्ले का दम दिखाने को बेताब होंगे।
विज्ञापन
आईपीएल: इस बार 14 क्रिकेटरों पर ही टिकेंगी फैंस की निगाहें
7 of 9
- फोटो : getty
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पहली बार आईपीएल में उतर रही पुणे सनराइजर्स की बागडोर महेंद्र सिंह धोनी के कंधों पर है। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन इस टीम के साथ आईपीएल में लौटे हैं। ऑस्ट्रेलिया में हुए बिग बैश टी-20 सीरीज में पीटरसन का प्रदर्शन शानदार रहा है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के टी-20 कप्तान फैफ डु प्लेसिस की बल्लेबाजी भी फटाफट क्रिकेट में काफी घातक रही है। दोनों इस टूर्नामेंट में चौंका सकते हैं।
आईपीएल: इस बार 14 क्रिकेटरों पर ही टिकेंगी फैंस की निगाहें
8 of 9
- फोटो : pti
रॉयल चैंलेंजर्स बंगलुरू में एक नहीं तीन बड़े बल्लेबाजों पर फैंस की निगाहे रहेंगी। करोड़ो फैंस के चहेते कप्तान विराट कोहली का वर्ल्ड कप में प्रदर्शन शानदार रहा है। इसके अलावा वर्ल्ड कप में इकलौता शतक लगाने वाले क्रिस गेल और अंडर-19 टीम के हरफनमौला क्रिकेटर सरफराज खान भी अपनी बल्लेबाजी की छाप छोड़ने में माहिर हैं।
आईपीएल: इस बार 14 क्रिकेटरों पर ही टिकेंगी फैंस की निगाहें
9 of 9
अब बात आईपीएल की आठवीं टीम हैदराबाद सनराइजर्स की। कप्तान भले ही डेविड वॉर्नर हों लेकिन यहां फैंस की निगाहें भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह और इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन पर ही रहने की संभावना है।