फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-बांग्लादेश मुकाबले में रोहित शर्मा ने बनाए कई कीर्तिमान, मैच में बने कुल 13 रिकॉर्ड

Wed, 03 Jul 2019 10:08 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 15
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
वर्ल्ड कप में मंगलवार का दिन भारतीय फैंस और टीम इंडिया के लिए खास रहा। अपने आठवें मुकाबले में जहां टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को 28 रन से हराकर वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में एंट्री की तो वहीं मैच में रिकार्ड्स की झड़ी लग गई। टीम इंडिया की तरफ से की तरफ से रोहित शर्मा तो बांग्लादेश की तरफ से शाकिब अल हसन ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। आईए जानते हैं उन सभी खास रिकॉर्ड के बारे में... 
 
विज्ञापन

2 of 15
रोहित शर्मा (ग्राफिक्स रोहित झा) - फोटो : अमर उजाला
रोहित शर्मा ने मौजूदा वर्ल्ड कप में चार शतक लगाकर एक विश्व कप में सबसे अधिक शतक जड़ने वाले श्रीलंकाई बल्लेबाज कुमार संगाकारा की बराबरी कर ली है। संगाकारा ने 2015 के विश्व कप में चार शतक जड़े थे। यही नहीं, यह रोहित का ओवरऑल वर्ल्ड कप में पांचवां शतक है।
विज्ञापन

3 of 15
Shakib Al Hasan - फोटो : social Media
बांग्लादेश के हरफनमौला शाकिब अल हसन मंगलवार को विश्व कप के इतिहास में पहले क्रिकेटर बन गए जिन्होंने एक ही टूर्नामेंट में 500 से अधिक रन बनाए और दस से ज्यादा विकेट लिए।

4 of 15
रोहित शर्मा-विराट कोहली - फोटो : social Media
शतक के मामले में रोहित कोहली से आगे हो गए हैं। 01 जनवरी 2017 से हिटमैन रोहित ने 60 पारियों में 16 शतक लगाए हैं जबकि रनमशीन कोहली ने 57 पारियों में 15 शतक जड़े हैं। इस मामले में रोहित ने विराट कोहली (15), एरोन फिंच (8), शिखर धवन (8), जॉनी बेयरस्टो (8), जो रूट (8) और बाबर आजम (7) को पीछे छोड़ दिया। 
विज्ञापन

5 of 15
रोहित-राहुल ने रचा इतिहास - फोटो : social Media
रोहित और लोकेश राहुल ने 180 रन की ओपनिंग साझेदारी की जो इस टूर्नामेंट की अभी तक की सर्वाधिक है। इससे पहले इंग्लैंड के जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो ने भारत के खिलाफ 160 रन जोड़े।
विज्ञापन

6 of 15
शकिब अल हसन - फोटो : सोशल मीडिय
एक विश्व कप में लगातार 50 से अधिक स्कोर बनाने वाले शाकिब अल हसन दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने अभी तक छह बार 50 से अधिक का स्कोर किया है। शाकिब से पहले टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने 2002/03 विश्व कप में सात बार 50 से ज्यादा का स्कोर किया था।
विज्ञापन

7 of 15
रोहित शर्मा - फोटो : social media
इस विश्व कप में रोहित शर्मा के सात पारियों में 544 रन हो गए हैं और वह इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर (8 मैच, 516 रन) और आरोन फिंच (8 मैच, 504 रन) उनसे पीछे हैं। 

8 of 15
रोहित शर्मा - फोटो : social Media
एक विश्व कप में 500 से अधिक रन बनाने वाले रोहित दूसरे भारतीय बल्लेबाज भी बने। सचिन ने दो बार पांच सौ का आंकड़ा पार किया है। सचिन ने 1996 में 523 और 2003 में 673 रन (विश्व रिकॉर्ड) बनाए थे। रोहित ने सचिन के 523 रन के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया, रोहित ने अबतक इस विश्व कप में 544 रन बना दिए हैं। 

9 of 15
Rohit Sharma - फोटो : amar ujala
रोहित शर्मा ने विश्व कप में पांच शतक जड़कर भारत की ओर से सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में सौरव गांगुली को पीछे छोड़ दिया, गांगुली ने चार शतक लगाए हैं। इस मामले में सबसे उपर छह शतक के साथ सचिन तेंदुलकर हैं।

10 of 15
रोहित शर्मा - फोटो : social media
रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ शतक लगाकर अंतरराष्ट्रीय वनडे में शतक बनाने के मामले में एबी डीविलियर्स, क्रिस गेल, कुमार संगाकार को पीछे छोड़ दिया। तीनों ने 25 शतक लगाए हैं, रोहित ने अपना 26वां शतक बांग्लादेश के खिलाफ पूरा किया। सबसे ज्यादा वनडे मैचों में शतक बानाने के मामले मे रोहित विश्व के छठे बल्लेबाज बन गए हैं।

11 of 15
rohit sharma
वन-डे मैचों में रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा ने श्रीलंका के पूर्व कप्तान मार्वन अट्टापट्टू और मार्क वॉ को पीछे छोड़ दिया। रोहित ने वनडे में 8544 रन बनाए हैं। अट्टापट्टू ने 8529 और मार्क वॉ ने 8500 रन बनाए थे।

12 of 15
Rohit Sharma-KL Rahul - फोटो : social Media
रोहित-राहुल की जोड़ी ने एक विश्व कप में सर्वाधिक शतकीय साझेदारी के भारतीय रिकॉर्ड की बराबरी की। इससे पहले 1999 विश्व कप में राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली की सलामी जोड़ी ने दो बार शतकीय साझेदारी की थी। वहीं, 2003 में सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर, 2011 में गौतम गंभीर और सचिन तेंदुलकर, 2015 में शिखर धवन और विराट कोहली ने शतकीय साझेदारी की थी।

13 of 15
रोहित शर्मा - फोटो : FILE PHOTO
रोहित शर्मा ने विश्व कप में कुल शतकीय साझेदारियों के मामले में सचिन तेंदुलकर (3) को पीछे छोड़ा। यह विश्व कप में उनकी चौथी शतकीय साझेदारी है।

14 of 15
मुस्तफिजुर रहमान - फोटो : FILE PIC
बांग्लादेश की तरफ से मुस्तफिजुर रहमान ने अपने नाम एक रिकॉर्ड हासिल किया। वह विश्व कप में पांच विकेट (5/59) हॉल लेने वाले दूससे बांग्लादेशी खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले मौजूदा विश्व कप में ही शाकिब अल हसन ने अफगानिस्तान के खिलाफ 29 रन देकर पांच विकेट झटके थे। वहीं, तीसरे नंबर पर शाफिल इस्लाम हैं, जिन्होंने 2011 विश्व कप में आयरलैंड के खिलाफ 21 रन देकर चार विकेट चटकाए थे।
 
विज्ञापन

15 of 15
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

रोहित को मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। वर्ल्ड कप में उनका यह तीसरा मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड है। वे इस अवार्ड को सबसे ज्यादा 3 बार जीतने वाले दूसरे भारतीय हैं। रोहित ने सचिन तेंदुलकर की बराबरी की। इस अवॉर्ड सबसे ज्यादा 4 बार जीतने वाले भारतीय युवराज सिंह हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें