फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूच बिहार ट्रॉफी: ग्रीनपार्क में खेला जाएगा पहला मैच, खिलाड़ियों ने किया जमकर अभ्यास

Mon, 19 Nov 2018 08:23 AM IST
स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
अभ्यास करते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
कूच बिहार ट्रॉफी का पहला मैच सोमवार से ग्रीनपार्क कानपुर में यूपी और छत्तीसगढ़ टीम के बीच खेला जाएगा। इससे पहले रविवार को दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जमकर अभ्यास किया। मैच सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा।

 
विज्ञापन

2 of 5
अभ्यास करते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
यूपी टीम के कोच आमिर खान ने बताया कि टीम में नए व पुराने खिलाड़ियों का मिश्रण है। बादल, अंकुर मलिक, समीर चौधरी और ध्रुव जैसे खिलाड़ियों ने पिछली बार अच्छा प्रदर्शन कर टीम को जिताया था। नये खिलाड़ी अंश यादव, कार्तिक त्यागी, आदित्य शर्मा, शिवम शर्मा हैं। इन्होंने अंडर-16 में अच्छा प्रदर्शन किया था। इस बार नये खिलाड़ियों पर ज्यादा दारोमदार है। इनका प्रदर्शन ही टीम की जीत हार तय करेगा।

 
विज्ञापन

3 of 5
अभ्यास करते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ टीम के सेलेक्टर मोहम्मद तशनीम ने बताया कि टीम में ज्यादातर खिलाड़ी नए हैं। सभी खिलाड़ियों ने अंडर-16 में अच्छा प्रदर्शन किया था। उम्मीद है कि इस बार भी टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी। टीम में आठ खिलाड़ी ऐसे हैं जो अंडर-16 में खेल चुके हैं। पिछली बार भी छत्तीसगढ़ टीम का प्रदर्शन अच्छा था।

 

4 of 5
अभ्यास करते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
यूपी की टीम
आर्यन शर्मा (कैप्टन), समीर चौधरी, अंचित यादव, अंश यादव, अंकुर मलिक, ध्रुव चंद, ऋषभ राय, बादल सिंह, आदित्य शर्मा, शिवम शर्मा, अक्षय सैनी, सूर्यकांत यादव, कार्ति त्यागी, कुनार यादव, पूरन त्यागी, संदीप गुप्ता, अंकित सेठ, विशाल पांडेय।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अभ्यास करते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ की टीम
शाश्वत मिश्रा (कैप्टन), अब्दुल समाद, आनंद राय, अनुराग यादव, जी. सत्य विकास शर्मा, कार्तिक नाडू, किवनूर छाबड़ा, एम बिन्नी, परिवेश धर, रिशा शर्मा, रोहन तौनक, उत्कर्ष तिवारी, उमंग सोनी, वेद व्यास साहू, विजय यादव, आयुष पांडेय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें