फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बैश लीग: शाहीन-रिजवान और बाबर के लिए बुरे सपने जैसी रही ऑस्ट्रेलियाई लीग, तीनों क्यों बने मजाक के पात्र?

Sat, 17 Jan 2026 12:05 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

शाहीन, रिजवान और बाबर के लिए बिग बैश लीग का यह सीजन उम्मीदों से उलट साबित हुआ। एक को खराब गेंदबाजी पर बीच ओवर से हटाया गया, दूसरे को धीमी बल्लेबाजी पर रिटायर्ड आउट किया गया और तीसरे को रनिंग और स्ट्राइक रेट पर विवाद झेलना पड़ा। सोशल मीडिया मीम्स, क्रिकेट विश्लेषण और फैंस की प्रतिक्रियाओं ने इसे पाकिस्तान क्रिकेट के लिए अनचाहा अनुभव बना दिया।
विज्ञापन
1 of 5
शाहीन, रिजवान और बाबर - फोटो : Twitter
ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलना किसी भी खिलाड़ी के लिए चुनौती और अवसर दोनों लाती है, लेकिन पाकिस्तान के तीन बड़े सितारों, शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम के लिए बिग बैश लीग (BBL) का हालिया सीजन कुछ ऐसा रहा जिसे वे शायद जल्द ही भूल जाना चाहेंगे। फैंस ने सोशल मीडिया पर उनकी जमकर खिल्ली उड़ाई, ऑस्ट्रेलियाई कमेंट्री और क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने सवाल उठाए, और कुछ पलों ने उन्हें मजाक का पात्र बना दिया। नीचे वो तीन घटनाएं हैं जिसन इस बिग बैश लीग सीजन को पाकिस्तान क्रिकेट के लिए बुरे सपने जैसा बना दिया-
  • 15 दिसंबर, 2025: शाहीन अफरीदी को खराब गेंदबाजी के चलते ओवर के बीच से हटाया गया
  • 12 जनवरी, 2026: मोहम्मद रिजवान को धीमी स्ट्राइक रेट के चलते टीम ने रिटायर्ड आउट भेजा
  • 16 जनवरी, 2026: स्टीव स्मिथ ने बाबर आजम को सिंगल देने से किया मना, विवाद वायरल




आइए अब तीनों मामले के बारे में विस्तार से पढ़ते हैं-

विज्ञापन

2 of 5
शाहीन अफरीदी - फोटो : Twitter
1. शाहीन अफरीदी: डेब्यू में खराब गेंदबाजी पर रोके गए
शाहीन अफरीदी के लिए बिग बैश लीग डेब्यू किसी हाईलाइट रील से नहीं, बल्कि विवाद से शुरू हुआ। ब्रिस्बेन हीट बनाम मेलबर्न रेनेगेड्स मैच में उन्होंने ऐसा ओवर फेंका कि अंपायरों को उन्हें बीच ओवर से ही हटा देना पड़ा।

क्या हुआ पूरी घटना में?
  • मैच में हीट ने गेंदबाजी चुनी। 18वें ओवर में शाहीन ने लगातार दो कमर के ऊपर फुल-टॉस यानी बीमर फेंके
  • नियम के मुताबिक ऐसा खतरनाक गेंदबाजी मानी जाती है। अंपायर ने शाहीन को तुरंत अटैक से हटा दिया
  • इसके बाद ओवर पूरा करने की जिम्मेदारी कप्तान नैथन मैकस्वीनी पर आई। शाहीन के उस मैच में आंकड़े और भी खराब थे।
  • उन्होंने 2.4 ओवर में बिना विकेट लिए 43 रन लुटा दिए। इनमें तीन नो बॉल और दो वाइड शामिल थे।
  • पहले ओवर में भले कुछ डॉट मिले हों, लेकिन पारी के 13वें और 18वें ओवरों में रन बरसते चले गए।
  • उस मैच में रेनेगेड्स ने 212/5 का बड़ा स्कोर खड़ा किया और बल्लेबाजों ने शाहीन की खूब धुनाई की।
  • मीडिया और फैंस ने बाद में लिखा कि शाहीन का डेब्यू हार्ड रियलिटी चेक साबित हुआ।
 
विज्ञापन

3 of 5
रिजवान - फोटो : Screengrab Star Sports
2. मोहम्मद रिजवान: धीमी बल्लेबाजी और 'रिटायर्ड आउट' ड्रामा
दूसरी घटना रिजवान से जुड़ी, जो शायद बिग बैश लीग के इतिहास की अजीब घटनाओं में शामिल हो जाएगी। रेनेगेड्स बनाम सिडनी थंडर मैच में उनकी टीम ने ही उन्हें रिटायर्ड आउट भेजने का इशारा किया।

क्या था पूरा मामला?
  • रेनेगेड्स ने पहले बल्लेबाजी की। रिजवान बैटिंग के लिए उतरे, लेकिन रन गति धीमी रही।
  • 18वें ओवर के बाद ब्रेक में कप्तान विल सदरलैंड ने उन्हें वापस आने इशारा किया।
  • रिजवान को पवेलियन लौटना पड़ा। वह रिटायर्ड आउट होकर पवेलियन लौट गए।
  • धीमी स्ट्राइक रेट बना वजह। जब रिजवान लौटे उस वक्त वह 23 गेंद में 26 रन बनाकर खेल रहे थे।
  • उनका स्ट्राइक रेट लगभग 113 का था। बिग बैश जैसी हाई-टेम्पो लीग में इसे धीमा माना गया।
  • फैंस ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर लिखा, 'रिजवान की बैटिंग 2G जैसी स्लो लग रही थी।'
  • उनके जाने के बाद भी बल्लेबाजों ने तेज रन बनाए और टीम 170/8 तक पहुंची।
 

4 of 5
बाबर और स्टीव स्मिथ के बीच विवाद - फोटो : Twitter
3. बाबर आजम: स्टीव स्मिथ से टकराव, गुस्सा और विवाद
तीसरी घटना सबसे चर्चित रही, जिसमें बाबर आजम और सिडनी सिक्सर्स के स्टार खिलाड़ी स्टीव स्मिथ के बीच रनिंग विवाद हुआ।

क्या है पूरा मामला?
  • पहले बल्लेबाजी करते हुए सिडनी थंडर ने 20 ओवर में छह विकेट पर 189 का स्कोर बनाया। 
  • जवाब में सिडनी सिक्सर्स के लिए बाबर आजम और स्टीव स्मिथ ओपनिंग के लिए उतरे। सिक्सर्स ने 10 ओवर में बिना विकेट गंवाए 107 रन बना लिए थे।
  • स्मिथ जहां तेज बल्लेबाजी कर रहे थे, वहीं बाबर की पारी बेहद धीमी थी। तब स्मिथ 27 गेंद में 57 रन और बाबर 33 गेंद में 46 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे।
  • स्मिथ और बाबर के बीच विवाद 11वें ओवर में जाकर हुआ। शुरुआती दो गेंद में दो रन बने। इसके बाद बाबर ने तीसरी, चौथी और पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं बनाया।
  • आखिरी गेंद पर बाबर आजम ने गेंद को लॉन्ग-ऑन की ओर खेला और सिंगल के लिए दौड़ पड़े, लेकिन नॉन-स्ट्राइकर एंड पर मौजूद स्टीव स्मिथ ने उन्हें वापस भेज दिया।
  • बाबर निराश दिखे और ओवर समाप्त होने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए हाथ हिलाए और स्मिथ से कुछ शब्द भी कहे। इसके बाद 12वें ओवर में सिडनी सिक्सर्स ने पावर सर्ज लिया। 
  • हालांकि, पावर सर्ज के दूसरे ओवर यानी 13वां ओवर  बाबर के लिए भारी साबित हुआ। नाथन मैकएंड्रयू की गेंद पर वे बैक-ऑफ-अ-लेंथ शॉट खेलते हुए अंदरूनी एज से गेंद को स्टंप्स पर मार बैठे।
  • आउट होते समय बाबर भड़के और सीमा रेखा के कुशन पर बैट मारते हुए पवेलियन लौटे। वे 39 गेंदों पर 47 रन बनाकर लौटे जिसकी स्ट्राइक-रेट मुश्किल से 120 से ऊपर थी।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बाबर और स्टीव स्मिथ के बीच विवाद - फोटो : Twitter
क्यों बने मजाक का पात्र?
तीनों घटनाओं में एक बात समान रही कि बिग बैश लीग की तेज रफ्तार क्रिकेट और पाकिस्तानी खिलाड़ियों का कॉन्ट्रास्ट। सोशल मीडिया पर कमेंट्स आए कि बिग बैश लीग फ्रेंचाइजियों ने इन्हें क्रिकेट नहीं, एंटरटेनमेंट वैल्यू के लिए साइन किया है।' कई मीम्स और क्लिप्स वायरल हुए, जिसने सीजन को और भी शर्मनाक बना दिया। भले पाकिस्तानी खिलाड़ी उच्च काबिलियत रखते हों, लेकिन इस बिग बैश लीग ने साबित किया कि ऑस्ट्रेलियाई टी20 कल्चर अलग लेवल पर है और पाकिस्तानी उस स्तर पर खरे नहीं उतरते। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें