क्रिस गेल दुनिया के पहले क्रिकेट खिलाड़ी हैं जिन्होंने टेस्ट में तिहरा शतक, वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक और टी-20 में शतक लगाया है। वह टेस्ट क्रिकेट में दो तिहरे शतक (333 और 317) लगाने का कारनामा भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
B'day Spl: क्रिस रिकॉर्ड गेलः इनके नाम दर्ज हैं ये 9 बड़े रिकॉर्ड
2 of 8
क्रिस गेल
- फोटो : Twitter
गेल के नाम टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 18 शतक दर्ज हैं। टी-20 में शतकों के मामले में दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के बैंडन मैकुलम हैं। उनके नाम 7 टी-20 शतक हैं और वह शतकों के मामले में गेल से 11 शतक पीछे हैं।
विज्ञापन
B'day Spl: क्रिस रिकॉर्ड गेलः इनके नाम दर्ज हैं ये 9 बड़े रिकॉर्ड
3 of 8
क्रिस गेल
गेल वनडे विश्व कप में दोहरा शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी हैं। उन्होंने साल 2015 में ऑस्ट्रेलिया में हुए विश्वकप के दौरान जिंबाब्वे के खिलाफ 147 गेंदों में 215 रन बनाए थे।
B'day Spl: क्रिस रिकॉर्ड गेलः इनके नाम दर्ज हैं ये 9 बड़े रिकॉर्ड
4 of 8
chris gayle
- फोटो : getty
टी-20 क्रिकेट की सबसे लंबी पारी का रिकॉर्ड भी गेल के नाम दर्ज है। यह पारी गेल ने साल 2013 के आईपीएल सीजन में पुणे वारियर्स के खिलाफ खेली थी। इस पारी में 66 गेंदों में 175 रन नाबाद बनाए थे। इस दौरान गेल ने 17 छक्के और 18 चौके जड़े थे। गेल ने 18 गेंदों में एक भी रन नहीं बनाया था। इस पारी के दौरान गेल ने 30 गेंदों में शतक जड़कर टी-20 इतिहास का सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।
विज्ञापन
B'day Spl: क्रिस रिकॉर्ड गेलः इनके नाम दर्ज हैं ये 9 बड़े रिकॉर्ड
5 of 8
क्रिस गेल
टी-20 इतिहास के सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड गेल और युवराज सिंह के नाम साझा रूप से दर्ज है। गेल ने इसी साल जनवरी में बिग बैश लीग में मेलबर्न रेनेगेड्स की तरफ से खेलते हुए एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ महज 12 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था। इससे पहले युवराज ने साल 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंदों में शतक लगाया था।
विज्ञापन
B'day Spl: क्रिस रिकॉर्ड गेलः इनके नाम दर्ज हैं ये 9 बड़े रिकॉर्ड
6 of 8
chris gayle
- फोटो : pti
टी-20 इंटरनेशनल्स में तीसरा सबसे तेज शतक गेल के नाम दर्ज है। यह शतक उन्होंने हाल ही में भारत में आयोजित विश्वकप में इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई में बनाया था इस दौरान उन्होंने 47 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए थे।
विज्ञापन
B'day Spl: क्रिस रिकॉर्ड गेलः इनके नाम दर्ज हैं ये 9 बड़े रिकॉर्ड
7 of 8
क्रिस गेल
गेल के नाम टेस्ट क्रिकेट का बेहद अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है। गेल ने साल 2012 में बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में टेस्ट मैच की पहली गेंद पर छक्का लगाकर अनोखा रिकॉर्ड स्थापित किया था।
B'day Spl: क्रिस रिकॉर्ड गेलः इनके नाम दर्ज हैं ये 9 बड़े रिकॉर्ड
8 of 8
क्रिस गेल
- फोटो : Twitter
टी-20 इंटरनेशनल्स में गेल के नाम 98 छक्के दर्ज हैं। उनके बाद न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान बैंडन मैकुलम का नंबर आता है जिन्होंने टी-20 में 91 छक्के जड़े हैं। गेल पाकिस्तान के खिलाफ आगामी सीरीज में छक्कों का शतक पूरा कर सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी उनके नाम सबसे ज्यादा 434 छक्के दर्ज हैं। उन्होंने टेस्ट में 98 और वनडे में 238 छक्के लगाए हैं।