आईपीएल 2026 के दौरान अर्शदीप सिंह की एक वायरल फोटो ने उनकी पर्सनल लाइफ को चर्चा में ला दिया है। फैंस टैटू और नेल आर्ट के आधार पर उन्हें पंजाबी एक्ट्रेस समरीन कौर से जोड़ रहे हैं। हालांकि, दोनों की ओर से अब तक इस रिश्ते की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और मामला सिर्फ कयासों तक सीमित है।
विज्ञापन
1 of 9
अर्शदीप की रूमर्ड गर्लफ्रेंड समरीन
- फोटो : Instagram/ANI
आईपीएल 2026 के दौरान अर्शदीप सिंह की निजी जिंदगी सुर्खियों में आ गई है। पंजाब किंग्स के इस तेज गेंदबाज का एक स्नैपचैट वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक मिस्ट्री गर्ल का हाथ थामे नजर आ रहे हैं।इस वीडियो के सामने आते ही फैंस के बीच यह जानने की उत्सुकता बढ़ गई कि आखिर वह लड़की कौन है।
विज्ञापन
2 of 9
अर्शदीप की रूमर्ड गर्लफ्रेंड समरीन
- फोटो : Instagram/ANI
कौन हैं समरीन कौर?
फैंस के मुताबिक, अर्शदीप की रूमर्ड गर्लफ्रेंड समरीन हो सकती हैं। समरीन कौर एक पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल हैं, जो 2018 की मिस इंडिया फाइनलिस्ट रह चुकी हैं।
विज्ञापन
3 of 9
अर्शदीप की रूमर्ड गर्लफ्रेंड समरीन
- फोटो : Instagram/ANI
वह मूल रूप से जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं और उन्होंने पुणे के सिम्बायोसिस कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स से पढ़ाई की है। समरीन ने कई म्यूजिक वीडियो, हिंदी और पंजाबी फिल्मों में काम किया है और अपनी अलग पहचान बनाई है।
4 of 9
अर्शदीप की रूमर्ड गर्लफ्रेंड समरीन
- फोटो : Instagram/ANI
फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में काम
समरीन कौर ने 83 में रणवीर सिंह के साथ काम किया था। इसके अलावा वह ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में भी नजर आ चुकी हैं। फिल्म ‘नेल पॉलिश’ के बाद उन्हें अच्छी पहचान मिली। उन्होंने बादशाह और जस मानक जैसे कलाकारों के साथ भी काम किया है।
विज्ञापन
5 of 9
अर्शदीप की रूमर्ड गर्लफ्रेंड समरीन
- फोटो : Instagram/ANI
वायरल फोटो से जुड़ा पूरा मामला
अर्शदीप सिंह ने पहले इंस्टाग्राम पर एक लड़की के नाखूनों की तस्वीर शेयर की थी। इसके बाद उन्होंने स्नैपचैट पर एक फोटो डाली, जिसमें वह किसी लड़की का हाथ पकड़े नजर आए।
विज्ञापन
6 of 9
अर्शदीप की रूमर्ड गर्लफ्रेंड समरीन
- फोटो : Instagram/ANI
हालांकि, उस लड़की का चेहरा दिखाई नहीं दिया, लेकिन फैंस ने फोटो में दिख रहे टैटू और नेल आर्ट के आधार पर अंदाजा लगाया कि वह समरीन कौर हो सकती हैं। कई यूजर्स का दावा है कि फोटो में दिख रहा टैटू समरीन के टैटू से मेल खाता है।
विज्ञापन
7 of 9
अर्शदीप की रूमर्ड गर्लफ्रेंड समरीन
- फोटो : Instagram/ANI
मैच के दौरान भी दिखीं समरीन
मुल्लांपुर में खेले गए मैच के दौरान समरीन कौर ने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह पंजाब किंग्स की जर्सी पहने नजर आईं। इससे फैंस का शक और गहरा गया, क्योंकि अर्शदीप भी इसी टीम के लिए खेलते हैं।
8 of 9
अर्शदीप की रूमर्ड गर्लफ्रेंड समरीन
- फोटो : Instagram/ANI
अब तक नहीं हुई कोई आधिकारिक पुष्टि
इन सभी कयासों के बावजूद, न तो अर्शदीप सिंह और न ही समरीन कौर की ओर से इस रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने आया है। इस वजह से यह मामला अभी सिर्फ अफवाहों और फैंस के अनुमान तक ही सीमित है।
अर्शदीप की रूमर्ड गर्लफ्रेंड समरीन
- फोटो : Instagram/ANI
फैंस के बीच बढ़ी दिलचस्पी
आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों की पर्सनल लाइफ भी चर्चा का विषय बन जाती है। अर्शदीप और समरीन को लेकर चल रही यह चर्चा भी सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रही है और फैंस लगातार इस पर नजर बनाए हुए हैं।