फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक-दूजे के हुए अर्जुन-सानिया: क्रिकेट जगत से लेकर फिल्मी हस्तियों तक ने की शिरकत, अंबानी परिवार भी रहा मौजूद

Thu, 05 Mar 2026 03:34 PM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने कई दिग्गजों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। इसके बाद पूरा तेंदुलकर परिवार मीडिया के सामने आया और तस्वीरें खिंचवाईं।
विज्ञापन
1 of 3
अर्जुन और सानिया शादी के बंधन में बंधे - फोटो : PTI
भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने गुरुवार पांच मार्च को सात फेरे लिए। शादी के समारोह में खेल जगत और बॉलीवुड के कई सितारे मौजूद रहे। शादी के बाद अर्जुन और सानिया मीडिया के सामने आए और तस्वीरें भी खिंचवाईं। वहीं, इसके बाद पूरा तेंदुलकर परिवार भी मीडिया के सामने आया। सचिन और उनकी पत्नी अंजलि भी बेटे की शादी पर खुश नजर आईं। इसका वीडियो भी सामने आया है। वहीं, सारा तेंदुलकर भी गुलाबी साड़ी में खूब जंचीं।
 

शादी के बाद अर्जुन और सानिया  और पूरे तेंदुलकर परिवार की तस्वीरें देखिए












विज्ञापन

2 of 3
अर्जुन-सानिया और सारा - फोटो : ऊपर की सारी फोटोज PTI की हैं, कुछ PTI के वीडियो से स्क्रीनग्रैब की गई हैं
मुंबई में हुई इस शादी में क्रिकेट और बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे। आइए जानते हैं...
  • आईसीसी अध्यक्ष जय शाह भी शादी में शामिल होने पहुंचे। उन्होंने पीछे घूमकर फैंस का अभिवादन भी स्वीकार किया।
  • भारत के पूर्व ऑलराउंडर सुरेश रैना पत्नी प्रियंका के साथ शादी के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। रैना फिलहाल टी20 विश्वकप की कमेंट्री टीम का भी हिस्सा हैं।
  • महेंद्र संह धोनी भी साक्षी के साथ शादी के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। दोनों साथ में बेहद क्यूट लग रहे थे। धोनी अब आईपीएल 2026 में सीएसके के लिए खेलते दिखेंगे।
  • इरफान पठान भी पत्नी सफा बेग के साथ शादी के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। वहीं, पृथ्वी शॉ गर्लफ्रैंड आकृति अग्रवाल के साथ कार्यक्रम में दिखे।
  • टी20 विश्वकप में नहीं खेल रहे श्रेयस अय्यर को भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके साथ क्रिकेटर अमान खान भी दिखे। अमान इस सीजन सीएसके की टीम का हिस्सा होंगे।
  • युवराज सिंह भी पत्नी हेजल कीच के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। दोनों साथ में बेहद क्यूट दिख रहे थे। 
  • 2024 टी20 विश्वकप में भारत की खिताबी जीत में टीम के कोच रहे राहुल द्रविड़ भी पत्नी विजेता के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। विजेता साड़ी में दिखीं, जबकि द्रविड़ शेरवानी में दिखे।
  • अजिंक्य रहाणे भी पत्नी राधिका के साथ अर्जुन-सानिया की शादी के कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं, हरभजन सिंह पत्नी गीता के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए।
  • बॉलीवुड सेलेब्स में अभिषेक बच्चन पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। अमिताभ बच्चन भी पत्नी जया बच्चन के साथ शामिल हुए। 
  • मुकेश अंबानी और नीता अंबानी भी शामिल हुए। उनके साथ आकाश अंबानी और श्लोका मेहता भी पहुंचे। अंबानी परिवार ने साथ में तस्वीर भी खिंचवाई।
  • शाहरुख खान भी पत्नी गौरी और बेटी सुहाना के साथ पहुंचे।

शादी में पहुंचे मेहमानों की तस्वीर देखिए

जय शाह


सुरेश रैना और प्रियंका


धोनी और साक्षी


इरफान पठान और सफा


पृथ्वी शॉ और उनकी गर्लफ्रेंड आकृति


श्रेयस अय्यर


युवराज और हेजल कीच

मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, आकाश अंबानी और श्लोका


हरभजन और गीता बसरा


अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय

शाहरुख, गौरी और सुहाना


नीता अंबानी और मुकेश अंबानी


मुकेश और नीता अंबानी


शाहरुथ, गौरी और सुहाना; आमिर खान भी पहुंचे
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी अर्जुन और सानिया की शादी में पहुंचे - फोटो : PTI
अगस्त 2025 में हुई थी सगाई
महान लेग-स्पिनर अनिल कुंबले और पूर्व क्रिकेटर और कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद भी शामिल हुए। क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोग्ले मौजूद थे। इसके अलावा मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर, चयनकर्ता प्रज्ञान ओझा, मोहम्मद कैफ, पीयूष चावला, पूर्व क्रिकेटर और सांसद यूसुफ पठान और बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी इस मौके पर पहुंचे। अर्जुन की शादी की रस्में इस हफ्ते की शुरुआत में कई पारंपरिक रस्मों और सेलिब्रेशन के साथ शुरू हुईं। मुंबई में मेहंदी और संगीत फंक्शन समेत शादी से पहले के इवेंट हुए, जिसमें कई पूर्व और मौजूदा क्रिकेटर शामिल हुए थे। महीनों की तैयारियों और सेलिब्रेशन के बाद गुरुवार को अर्जुन ने अपनी लॉन्ग-टाइम पार्टनर सानिया चंदोक से शादी कर ली। कपल ने अगस्त 2025 में एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई की, जिसमें करीबी परिवार के सदस्य और दोस्त शामिल हुए थे। 



अर्जुन गोवा से खेलते हैं
अर्जुन तेंदुलकर ने घरेलू क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई है। मुंबई से करियर की शुरुआत करने के बाद वह गोवा के लिए एक अहम गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में उभरे। लंबे कद के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज और निचले क्रम के उपयोगी बल्लेबाज के रूप में उन्होंने 2022 में रणजी ट्रॉफी डेब्यू पर शतक लगाकर सबको चौंका दिया था। इस तरह उन्होंने अपने पिता की तरह अपने पहले प्रथम श्रेणी मैच में शतक जड़ने का कारनामा दोहराया। आईपीएल में वह पहले मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे, लेकिन हाल ही में उन्हें लखनऊ सुपर जाएंट्स ने ट्रेड के जरिए अपनी टीम में शामिल किया है। 
 

कौन हैं सानिया चंदोक?
अर्जुन की पत्नी, सानिया, मुंबई की एक आंत्रप्रेन्योर हैं जो एक जाने-माने बिजनेस परिवार से हैं। वह ग्रेविस ग्रुप के चेयरमैन, उद्योगपति रवि घई की पोती हैं। उन्होंने पेट-केयर और एनिमल वेलफेयर क्षेत्र में अपना करियर बनाया है और वे एक वेटेरिनरी टेक्नीशियन और आंत्रप्रेन्योर  के तौर पर अपने काम करती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें