फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी को 'माही चाचू' बुलाती हैं यह अभिनेत्री: इंस्टाग्राम पर हैं 3.74 करोड़ फॉलोअर्स; कहां-कैसे हुई थी मुलाकात?

Sat, 07 Nov 2026 11:26 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अभिनेत्री अनुष्का सेन ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ अपने खास रिश्ते का खुलासा किया है। वह धोनी को 'माही चाचू' और खुद को 'चिक्की' बुलाती हैं। दोनों की पहली मुलाकात करीब 10 साल पहले हुई थी। अनुष्का के मुताबिक, उन्होंने सात साल में धोनी के साथ 21 विज्ञापनों में काम किया है।
विज्ञापन
1 of 6
धोनी और अनुष्का - फोटो : instagram/ani

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी को दुनियाभर के प्रशंसक 'कैप्टन कूल' के नाम से जानते हैं। साथी खिलाड़ी और परिवार के लोग उन्हें 'माही' बुलाते हैं, लेकिन एक अभिनेत्री के लिए वह 'माही चाचू' हैं। टीवी और फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री अनुष्का सेन ने पूर्व भारतीय कप्तान के साथ अपने खास रिश्ते का खुलासा किया है। इंस्टाग्राम पर 3.7 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स वाली अनुष्का ने बताया कि रांची से ताल्लुक रखने के कारण धोनी के साथ उनकी पहली बातचीत हुई थी। दोनों ने करीब सात साल तक साथ काम किया और इस दौरान 21 विज्ञापनों में नजर आए।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
अनुष्का सेन - फोटो : instagram
पहली मुलाकात में ही रांची को लेकर हुई थी बातचीत
अनुष्का सेन ने मैशेबल इंडिया को दिए इंटरव्यू में धोनी के साथ अपनी पहली मुलाकात का किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि करीब 10 साल पहले जब वह काफी छोटी थीं, तब उनकी मुलाकात महेंद्र सिंह धोनी से हुई थी। पहली ही मुलाकात में उन्होंने धोनी से अपने रांची कनेक्शन के बारे में बात की थी।
विज्ञापन

3 of 6
अनुष्का सेन - फोटो : instagram
अनुष्का ने कहा, 'मैं महेंद्र सिंह धोनी से करीब 10 साल पहले मिली थी। मैं उन्हें माही चाचू बुलाती हूं। जब मैं बहुत छोटी थी, तब पहली बार उनसे मिली थी। वैनिटी में पहुंचते ही मैंने उनसे सबसे पहली बात यही कही थी कि आप रांची से हैं और मैं भी रांची से हूं।' उन्होंने आगे बताया, 'यह सुनकर वह बहुत खुश हुए और बोले- अच्छा, सच में? हमारी पहली बातचीत इसी तरह शुरू हुई और फिर हमारा जुड़ाव हो गया।'

4 of 6
अनुष्का सेन - फोटो : instagram
सात साल में किए 21 विज्ञापन, रिश्ता सहकर्मियों जैसा नहीं
अनुष्का ने बताया कि धोनी के साथ उनका रिश्ता सिर्फ एक अभिनेता और सहकर्मी का नहीं रहा। दोनों के बीच चाचा और भतीजी जैसा अपनापन है। उन्होंने बताया कि धोनी सेट पर उन्हें 'चिक्की' कहकर बुलाते थे। अनुष्का ने कहा, 'उसके बाद से हमारा रिश्ता अभिनेता-अभिनेता या सहकर्मियों जैसा नहीं रहा। यह माही चाचू और चिक्की जैसा था। वह जब भी सेट पर आते थे तो मुझे चिक्की कहकर बुलाते थे और मैं उन्हें चाचू कहती थी। हमने सात साल तक साथ काम किया और इस दौरान 21 विज्ञापन किए।'

विज्ञापन

5 of 6
धोनी और अनुष्का - फोटो : Instagram
आईपीएल में धोनी के भविष्य पर अब भी सस्पेंस
क्रिकेट के मैदान पर धोनी के भविष्य को लेकर भी प्रशंसकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है। 45 वर्षीय धोनी चोट की परेशानियों के कारण आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के लिए एक भी मुकाबला नहीं खेल सके थे। हालांकि, उन्होंने अभी तक आईपीएल से संन्यास लेने या अगले सीजन में खेलने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
धोनी - फोटो : ANI
हाल ही में एक कार्यक्रम में धोनी ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि अगले सीजन के लिए उन्हें फिट करने का दबाव उनके डॉक्टरों पर है। उन्होंने यह भी संकेत दिया था कि दिसंबर तक इस पर फैसला ले सकते हैं। आईपीएल 2027 की नीलामी 16 दिसंबर को होनी है। ऐसे में सभी की नजरें धोनी के अगले फैसले पर टिकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें