फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ananya Birla-Shubman Gill: क्यों चर्चा में अनन्या बिड़ला? शुभमन गिल के साथ जुड़ा नाम तो खुद ही शेयर कर दी मीम!

Wed, 25 Mar 2026 04:59 PM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अनन्या बिड़ला और शुभमन गिल की मुलाकात ने दिखाया कि कैसे सोशल मीडिया का मीम कल्चर किसी भी साधारण पल को वायरल बना सकता है। यह आईपीएल के बदलते स्वरूप और खेल-मनोरंजन के मेल को भी उजागर करता है।
विज्ञापन
1 of 6
शुभमन गिल और अनन्या बिड़ला-सुहाना खान - फोटो : Instagram
एकतरफ जहां आदित्य बिड़ला ग्रुप ने कंसोर्टियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फ्रेंचाइजी में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदकर इतिहास रचा, वहीं दूसरी तरफ आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी अनन्या बिड़ला भी चर्चा में हैं। सोमवार और मंगलवार को अनन्या अचानक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गईं। उनका नाम शुभमन गिल संग जोड़ा जा रहा है। हालांकि, अनन्या ने इसे काफी हल्के दिल से लिया और खुद ही शुभमन के साथ वाली मीम्स इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर दीं। उन्होंने हंसने वाले इमोजी भी बनाए। 

विज्ञापन

2 of 6
शुभारंभ कार्यक्रम - फोटो : ANI
दरअसल, सोमवार 23 मार्च को गुजरात टाइटंस ने शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया था। इसमें जीटी के कोच, खिलाड़ी, मालिक और मीडिया पार्टनर्स समेत तमाम लोग जमा हुए थे। इस मौके पर उद्यमी और सिंगर अनन्या बिड़ला, शुभमन गिल के साथ एक ही सोफे पर बैठी नजर आईं। इसी के बाद वह सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गईं। इस दौरान गिल ने अनन्या को साइन की हुई जर्सी भेंट की, जिसने तुरंत फैंस का ध्यान खींच लिया और सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी।
विज्ञापन

3 of 6
शुभमन गिल और अनन्या बिड़ला-सुहाना खान - फोटो : Instagram
मीम्स की बाढ़, फैंस की क्रिएटिविटी
इस मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स और मजेदार पोस्ट्स की बाढ़ आ गई। फैंस ने दोनों के बीच की कैमिस्ट्री को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाते हुए क्रिकेट और पॉप कल्चर का मजेदार मिश्रण पेश किया। यह एक सामान्य कॉर्पोरेट इवेंट था, लेकिन मीम कल्चर ने इसे वायरल सनसनी बना दिया।

4 of 6
शुभमन गिल और अनन्या बिड़ला - फोटो : Instagram
अनन्या का मजेदार रिएक्शन
मीम्स से बचने के बजाय अनन्या बिड़ला ने खुद इनका आनंद लिया। उन्होंने कई क्रिएटिव मीम्स को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रीशेयर भी किया। उन्होंने माना कि फैंस की क्रिएटिविटी ने उन्हें हैरान कर दिया और इस पूरे घटनाक्रम को एक मजेदार मोड़ दे दिया। एक यूजर ने शुभमन की भावनाओं का जिक्र मजाकिया ढंग से करते हुए लिखा, 'अब तो हमारे पास भी सुंदर मालकिन है। काव्या मारन से टक्कर।' इसके जवाब में अनन्या ने लिखा, 'मैं मालकिन नहीं हूं, बल्कि प्रिंसिपल पार्टनर हूं। आप लोग ऐसी मीम बनाकर मुझे काफी हंसा रहे हैं।' इसके बाद अनन्या ने एक और मजेदार मीम शेयर की।
 
विज्ञापन

5 of 6
शुभमन गिल और अनन्या बिड़ला - फोटो : Instagram
ब्रांड पार्टनरशिप का बड़ा कनेक्शन
इस मुलाकात के पीछे एक बड़ा बिजनेस एंगल ये है कि अनन्या बिड़ला की कंपनी बिड़ला एस्टेट्स ने आईपीएल 2026 के लिए गुजरात टाइटंस के साथ प्रिंसिपल स्पॉन्सर के रूप में साझेदारी की है। यह साझेदारी खेल, बिजनेस और एंटरटेनमेंट के बढ़ते मेल को दर्शाती है। गुजरात टाइटंस की नई जर्सी के बीचोंबीच बिड़ला स्टेट्स लिखा है। हालांकि, मंगलवार रात आदित्य बिड़ला ग्रुप ने कंसोर्टियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फ्रेंचाइजी को ही खरीद लिया। कुमार मंगलम के बेटे आर्यमान बिड़ला आरसीबी के नए अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं। इस तरह फैन की बात सही हुई और अनन्या गुजरात टाइटंस की तो नहीं, लेकिन आरसीबी टीम की मालकिन जरूर बन गईं। इसको लेकर भी अनन्या ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें एक फैन ने लिखा था कि अब वह अनन्या को टीवी पर भी देख सकेगा और अनन्या उनकी पसंदीदा भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बाएं से- अद्वेतेशा बिड़ला, कुमार मंगलम बिड़ला, नीरजा बिड़ला, अनन्या बिड़ला और आर्यमान बिड़ला। - फोटो : ANI
आरसीबी फ्रेंचाइजी अब आदित्य बिड़ला के पास
आईपीएल 2025 का खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का स्वामित्व बदल गया है। यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (यूएसएल) की जगह आरसीबी का स्वामित्व अब आदित्य बिड़ला ग्रुप के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम, जिसमें द टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन की परपेचुअल प्राइवेट इक्विटी स्ट्रैटेजी शामिल है, के पास चला गया है। आरसीबी के नए संभावित चेयरमैन के बारे में खबर है कि वह टीम के कप्तान रजत पाटीदार के साथ खेल चुके हैं। आर्यमान बिड़ला आरसीबी के नए अध्यक्ष बन सकते हैं। आरसीबी को यूएसएल से आदित्य बिड़ला ग्रुप के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम ने 1.78 बिलियन यूएस डॉलर (भारतीय रुपये में करीब 16,706 करोड़) में खरीदा है। 




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें