फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 छक्के, 40 मिनट बॉलिंग: अभिषेक शर्मा की नजर भारतीय वनडे टीम में जगह बनाने पर? विजय हजारे ट्रॉफी को बनाया मंच

Mon, 29 Dec 2025 09:04 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अभिषेक शर्मा का यह ट्रेनिंग सेशन सिर्फ अभ्यास नहीं, बल्कि एक स्पष्ट संदेश है कि वह वनडे क्रिकेट के लिए तैयार हैं। 45 छक्के, स्पिन के खिलाफ फोकस और गेंदबाजी में भी मेहनत, ये सब संकेत देते हैं कि अभिषेक चयनकर्ताओं के सामने खुद को एक गंभीर विकल्प के तौर पर पेश करना चाहते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
अभिषेक शर्मा - फोटो : ANI
भारतीय टी20 टीम के उभरते सितारे अभिषेक शर्मा अब खुद को सिर्फ छोटे प्रारूप तक सीमित नहीं रखना चाहते। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से पहचान बना चुके अभिषेक अब 50 ओवर के क्रिकेट में भी चयनकर्ताओं का ध्यान खींचने के मिशन पर हैं। विजय हजारे ट्रॉफी (VHT) उनके लिए वह मंच बन सकती है, जहां से वह वनडे टीम इंडिया में अपनी दावेदारी को मजबूती दे सकें।
विज्ञापन

2 of 7
अभिषेक शर्मा - फोटो : BCCI
ट्रेनिंग सेशन में दिखा साफ इरादा
रविवार को पंजाब टीम के ट्रेनिंग सेशन के दौरान अभिषेक शर्मा का इरादा और सोच दोनों साफ नजर आए। न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, जैसे ही वह नेट्स में बल्लेबाजी करने आए, उन्होंने साथी खिलाड़ी गौरव चौधरी से एक सवाल पूछा, 'फील्ड क्या है?' यह सवाल किसी वास्तविक मैच का नहीं, बल्कि एक काल्पनिक फील्ड प्लेसमेंट को लेकर था। इसका जवाब मिला, 'मिड-ऑफ सिंगल बचाने के लिए रखा है।' इस छोटी-सी बातचीत ने ही बता दिया कि अभिषेक नेट्स में भी खुद को मैच जैसी स्थिति में ढालकर तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 7
अभिषेक शर्मा - फोटो : BCCI
एक घंटे की बल्लेबाजी, 45 छक्के
इसके बाद जो हुआ, वह अभिषेक शर्मा के अंदाज का परिचय था। करीब एक घंटे तक चली बल्लेबाजी में उन्होंने रक्षात्मक खेलने का कोई इरादा नहीं दिखाया। रिपोर्ट के मुताबिक, अभिषेक ने अनंतम क्रिकेट ग्राउंड पर लगभग 45 छक्के जड़े। यह सिर्फ ताकत का प्रदर्शन नहीं था, बल्कि आक्रामक सोच और आत्मविश्वास का संकेत भी था, वही गुण, जिसने उन्हें टी20 क्रिकेट में खास बनाया है।

4 of 7
अभिषेक शर्मा - फोटो : ANI
स्पिन के खिलाफ खास तैयारी
यह ट्रेनिंग सेशन सिर्फ लंबे शॉट्स लगाने तक सीमित नहीं था। अभिषेक ने जानबूझकर खुद को स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ परखा। वह केवल ऑफ-स्पिनर, लेग-स्पिनर और लेफ्ट-आर्म ऑर्थोडॉक्स गेंदबाजों के सामने बल्लेबाजी करते नजर आए। पिच ऐसी थी जो गेंद को पकड़ रही थी और सही लेंथ पर डालने वाले गेंदबाजों को अच्छा टर्न मिल रहा था। ऐसे में अभिषेक का यह फोकस बताता है कि वह वनडे क्रिकेट की चुनौतियों को समझते हैं, जहां बीच के ओवरों में स्पिन अहम भूमिका निभाती है।
विज्ञापन

5 of 7
अभिषेक शर्मा - फोटो : PTI
गेंदबाजी में भी पसीना बहाया
अभिषेक शर्मा सिर्फ बल्लेबाजी पर ही निर्भर नहीं रहना चाहते। उन्होंने नेट्स में करीब 40 मिनट तक लेफ्ट-आर्म स्पिन गेंदबाजी भी की। यह उनके ऑलराउंडर बनने की सोच को दर्शाता है, जो वनडे फॉर्मेट में किसी भी खिलाड़ी को अतिरिक्त बढ़त दिला सकता है।
विज्ञापन

6 of 7
अभिषेक शर्मा - फोटो : BCCI
वनडे टीम में जगह बनाना आसान नहीं
हालांकि, अभिषेक की मेहनत और इरादा साफ है, लेकिन वनडे टीम में जगह बनाना आसान नहीं होगा। भारतीय टीम के ओपनिंग स्लॉट फिलहाल मजबूत हाथों में हैं। रोहित शर्मा और शुभमन गिल लगातार अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं, जबकि यशस्वी जायसवाल ने भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाकर अपनी दावेदारी और मजबूत कर ली है। ऐसे में चयनकर्ताओं को प्रभावित करने के लिए अभिषेक को विजय हजारे ट्रॉफी में असाधारण प्रदर्शन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कोहली और रोहित - फोटो : Twitter
बीसीसीआई की नजरें विजय हजारे पर
अभिषेक शर्मा को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज और टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया गया है, लेकिन वनडे स्क्वॉड का एलान अब तक नहीं हुआ है। यही वजह है कि विजय हजारे ट्रॉफी उनके लिए एक सीमित लेकिन अहम मौका बनकर आई है, जहां हर रन और हर पारी उनके करियर की दिशा तय कर सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें