8वें आर्ट एंड हेरिटेज फेस्टिवल का आगाज वॉक के साथ हुआ, जिसमें कई स्कूलों के बच्चों ने भी हिस्सा लिया। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 5
चंडीगढ़ में हेरिटेज वॉक
- फोटो : अजय वर्मा
हेरिटेज वॉक सवेरे साढ़े 6 बजे शुरू हुई और रोज गार्डन से चलकर गवर्नमेंट म्यूजियम होते हुए कैपिटल कॉम्पलैक्स जाकर खत्म हुई। कैपिटल कॉम्प्लेक्स में सुबह 11 बजे चार दिवसीय इस फेस्ट का उदघा्टन प्रशासक वीपी बदनौर ने किया।
विज्ञापन
3 of 5
चंडीगढ़ में हेरिटेज वॉक
- फोटो : अजय वर्मा
ली कार्बूजिए की जयंती पर आयोजित किए जा रहे इस फेस्ट का आयोजन यूटी एडमिनिस्ट्रेशन के डिपार्टमेंट ऑफ कल्चरल अफेयर्स द्वारा किया जा रहा है। फेस्ट के दौरान कैपिटल कॉम्प्लेक्स की वेबसाइट भी लॉन्च की जाएगी। वेबसाइट में चंडीगढ़ के आर्किटेक्चर के बारे में विस्तार से जानकारी उपलब्ध होगी।
4 of 5
चंडीगढ़ में हेरिटेज वॉक
- फोटो : अजय वर्मा
डिपार्टमेंट ऑफ कल्चरल अफेयर्स द्वारा अक्तूबर माह में तीन दिवसीय थिएटर फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है। इसमें ट्राइसिटी के आर्टिस्टों को परफार्म करने का मौका मिलेगा। तीनों नाटकों का मंचन टैगोर थिएटर में शाम 6:30 बजे होगा। नाटक के लिए 300 और 500 रुपये के टिकट रखे गए हैं। ये टिकट टैगोर थिएटर, टूरिज्म डिपार्टमेंट, सेक्टर 17 और एलांते माल से खरीदे जा सकते हैं।
कल्चरल अफेयर्स के डायरेक्टर जितेंद्र यादव ने बताया कि इस वर्ष क्राफ्ट मेला 4 नवंबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेगा। मेले की थीम राजस्थानी होगी। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य इस मेले को चंडीगढ़ क्राफ्ट मेले की बजाए इंटरनेशनल क्राफ्ट मेला बनाना है। इसमें नेपाल, भूटान, श्रीलंका, म्यांमार, बांग्लादेश और थाइलैंड के कलाकार शिरकत करेंगे।