फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, तस्वीरों में देखें कैसा है माहौल ?

Thu, 16 Feb 2023 10:51 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी। सोनभद्र। आजमगढ़

सार

माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा आज से शुरू हो गई है। सुबह 7 बजे से ही केंद्रों पर परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़ गई थी। रॉबर्ट्सगंज के जीजीआईसी, राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज, आदर्श इंटर कॉलेज सहित अन्य केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा आरंभ हुई। 
विज्ञापन
1 of 5
यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में यूपी बोर्ड की परीक्षा गुरुवार यानि आज से शुरू हो गई है। 139 केंद्रों पर 1,02,425 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। उड़ाका दल के गठन के साथ ही स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। आज की परीक्षा में हाईस्कूल के 53,425 और इंटरमीडिएट के 51 हजार परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
1,02,425 परीक्षार्थी दे रहे परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षकों को नकल विहीन परीक्षा कराने के निर्देश हैं। राजकीज क्वींस इंटर कॉलेज में बनाए गए कंट्रोल रूम से सभी परीक्षा केंद्रों पर नजर रखी जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर ऑडियो कनेक्ट सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है, ताकि सभी गतिविधियों की अपडेट मिलती रहेे।
विज्ञापन

3 of 5
चेकिंग करते सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला
बोर्ड परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। हाईस्कूल में पहली पाली में सुबह आठ से 11.15 बजे तक प्रारंभिक हिंदी विषय की परीक्षा होगी। दूसरी पाली आज कोई पेपर नहीं है। वहीं, इंटरमीडिएट में पहली पाली में सुबह 8 से 11.15 तक सैन्य विज्ञान जबकि दोपहर दो से शाम 5.15 बजे तक सामान्य हिंदी की परीक्षा होगी। 

4 of 5
केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा आरंभ - फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र में सुबह सात बजे से ही केंद्रों पर परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़ गई थी। रॉबर्ट्सगंज के जीजीआईसी, राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज, आदर्श इंटर कॉलेज सहित अन्य केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा आरंभ हुई। प्रत्येक केंद्र पर एक केंद्र व्यवस्थापक के अलावा एक अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। परीक्षा के लिए जिले को चार जोन, 12 सेक्टर में विभाजित कर एक-एक मजिस्ट्रेट को नियुक्त किया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
परीक्षा केंद्र पर जांच करते सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला
वहीं आजमगढ़ में भी यूपी बोर्ड 2023 की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार को सुबह आठ बजे से शुरू हो गई। दो पालियों में आयोजित परीक्षा में पहली पाली में हाईस्कूल व इंटर की थी। वहीं दूसरी पाली में इंटर की परीक्षा होगी। पहले दिन प्रथम पाली में 10वीं का हिंदी व 12वीं का सैन्य विज्ञान की परीक्षा हुई। वहीं द्वितीय पाली में 12वीं की परीक्षा हिंदी, सामान्य हिंदी की हुई। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील केंद्रों पर विशेष नजर रखी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें