फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलते हैं गुल यहां.. खिल के बिखरने को: एएमयू में लगा फ्लावर शो

Sun, 25 Dec 2022 03:20 PM IST
चमन शर्मा रूपेश कुमार
विज्ञापन
1 of 6
फ्लावर शो को निहारती बच्ची और छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का गुलिस्तान-ए-सैयद फूलों की खुशबू से महक उठा। फूलों ने परिसर को और खूबसूरत बना दिया। एएमयू में लगा फ्लावर शो। प्रदर्शनी में सात विभिन्न वर्गों में बागबानी और कटिंग फूलों की कला का शानदार प्रदर्शन किया गया। 
विज्ञापन

2 of 6
फ्लावर शो का उद्धाटन करते एएमयू वीसी प्रो तारिक मंसूर - फोटो : अमर उजाला
एएमयू के गुलिस्तान-ए-सैयद में दो दिवसीय वार्षिक गुलदाऊदी कोलियस और गुलाब प्रदर्शनी का उद्घाटन कुलपति प्रो. तारिक मंसूर, डॉ. हमीदा तारिक व रजिस्ट्रार मोहम्मद इमरान ने किया।
विज्ञापन

3 of 6
फूलों को निहारतीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
फ्लावर शो में कुल 692 प्रविष्टियों में से वर्ग ए में गुलाब की 67 प्रविष्टियां और वर्ग बी में महिलाओं और बच्चों की 33 फूलों की प्रविष्टियां आईं। वर्ग सी में 168 कोलियस प्रविष्टियां हैं, जबकि वर्ग डी में गुलदाउदी की 93, वर्ग ई में किंग एंड द क्वीन ऑफ  द शो के लिए 23, वर्ग एफ  में 77 और कक्षा जी में 231 प्रविष्टियां शामिल हैं।

4 of 6
फूलों के साथ सेल्फी लेते हुए - फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनी में वीसी लॉज, प्रो. वाइस चांसलर लॉज, रजिस्ट्रार लॉज, वीजी नर्सरी, एसएस हॉल मस्जिद, एसएस हॉल साउथ, गुलिस्तान-ए-सैयद, गेस्ट हाउस नंबर 1, 2 और 3, जेडएच कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, डिपार्टमेंट ऑफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, डिपार्टमेंट ऑफ केमिकल इंजीनियरिंग, कैनेडी हॉल, आरएएफ 104, सर सैयद हाउस, आरएम हॉल, बेगम अजीज-उन-निसा हॉल और बेगम सुल्तान जहां हॉल प्रदर्शनी में प्रतिभाग कर रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
खूबसूरज फूलों के साथ एक सेल्फी तो बनती है - फोटो : अमर उजाला
दो दिनी प्रदर्शनी के समापन में पीवीसी प्रो. मोहम्मद गुलरेज, वित्त अधिकारी प्रो. मोहसिन खान, डीएसडब्ल्यू प्रो. अब्दुल अलीम विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ये कैसे-कैसे फूल - फोटो : अमर उजाला
फ्लावर शो में दूर-दराज से लोग देखने आए। एक से बढ़कर एक फूलों को देखकर सभी अचंभित हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें