चर्च में तोड़फोड़ करती भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत एडका के आश्रित गांव गोर्रा में रविवार को इसाई मिशनरी के लोग बैठक कर रहे थे। इस दौरान आदिवासियों से धर्मांतरण को लेकर उनका विवाद हो गया। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। पुलिसकर्मी पहुंचे तो उनपर भी हमला किया गया। इसे लेकर सोमवार को आदिवासी समुदाय ने बंद बुलाया था। सुरक्षा-व्यवस्था में सुबह से ही इलाके में पुलिस फोर्स तैनात थी। एसपी-कलेक्टर भी मौजूद थे।