खेत में जला हुआ शव मिलने की सूचना पर पहुंचे ग्रामीण।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बड़े भाई के साथ गया था, लेकिन घर नहीं लौटा
जानकारी के मुताबिक, ग्राम बिरकोनी निवासी प्रदीप चौबे (39) उसका बड़ा भाई मनोज चौबे और गांव का ही एक व्यक्ति 22 जनवरी की शाम किसी काम से अकलतरा गए थे। वहां से मौहाडीह गए। वहां मनोज ने प्रदीप को टीवी बन जाने के बाद घर ले आने के लिए कहा और फिर उसे छोड़कर दोनों गांव चले आए। इसके बाद देर रात तक भी प्रदीप घर नहीं लौटा। अगले दिन सुबह उसका शव खेत में जली हुई हालत में मिला था।