Raipur Building accident News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। वीआईपी रोड स्थित एक कॉप्लेक्स के सातवीं मंजिल की सेंट्रिंग गिरने से 10 मजदूर दब गए।
Raipur Building accident News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में वीआईपी रोड स्थित एक कॉप्लेक्स के सातवीं मंजिल की सेंट्रिंग गिरने से 10 मजदूर दब गए।
विज्ञापन
2 of 4
घटना स्थल पर पुलिस प्रशासन की टीम मौजूद
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इनमें घायल नौ मजदूरों में से दो की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं आठ मजदूरों का इलाज चल रहा है। कलेक्टर गौरव सिंह ने इसकी पुष्टि की है। घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन
3 of 4
घटना स्थल पर जेसीबी से मलबे को हटाया जा रहा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 10 घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज के दौरान दो मजदूरों की मौत हो गई। बताया जाता है कि वीआईपी रोड स्थित अविनाश एलिगेंस की निर्माणाधीन रेसिडेंशियल कॉप्लेक्स की सेंट्रिंग गिरने से 10 मजदूर दब गए। सभी को बाहर निकालकर अस्पताल भेज दिया गया है।
प्रशानस रेसक्यू ऑपरेशन में जुटा हुआ है
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर मौजूद हैं। सभी राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं। बताया जाता है कि ढलाई के दौरान सातवीं मंजिल की सेंट्रिंग गिरने से मजदूर नीचे गिर गये। मलबे में दबे 10 मजूदरों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। नौ मे से दो मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक का नाम रहमत खान है।
पुलिस प्रशासन का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मौके पर कलेक्टर गौरव सिंह समेत प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद हैं। सभी बचाव कार्य में लगे है। हादसे वाली जगह पर तीन मंजिला रेसिडेंशियल कॉप्लेक्स बनाने का काम चल रहा था, जहां छत ढलाई के दौरान ये घटना घटी।