फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Ramayana Festival In Raigarh: राम, लक्ष्मण और सीता के मनमोहक रूप देख ठहर गई लोगों की निगाहें

Thu, 01 Jun 2023 09:50 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ के रामलीला मैदान में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम छत्तीसगढ़ के भांजे हैं, यही कारण है कि यहां भांजों के पैर छूने की परंपरा है। 
विज्ञापन
1 of 12
रामायण का मंचन करते कलाकार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छत्तीसगढ़ में रायगढ़ के रामलीला मैदान में तीन दिवसीय  राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आगाज हो चुका है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसका शुभारंभ किया।यहां से करीब 4500 किमी दूर 12 सदस्यीय कम्बोडिया की अंतर्राष्ट्रीय रामायण टीम ने मनमोहक प्रस्तुति दी। अपने आकर्षक वेशभूषा के साथ 25 मिनट की प्रस्तुति में दर्शकों का दिल जीत लिया। मौका था अहिरावण हनुमान प्रसंग का।
विज्ञापन

2 of 12
विदेशी कलाकारों ने मोहा लोगों का मन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छत्तीसगढ़ में आज से शुरू हुए राष्ट्रीय रामायण महोत्सव ट्विटर पर नंबर वन पर ट्रेंड करते हुए दिखाई दिया। पूरे देश में अपनी तरह का अनोखा आयोजन लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा। 
विज्ञापन

3 of 12
इंडोनेशिया दल ने मार्च पास्ट किया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इंडोनेशिया दल ने मार्च पास्ट किया, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था। 

4 of 12
कर्नाटक से आए दल एवं महाराष्ट्र से आए 18 सदस्यीय कलाकार दल ने मार्च पास्ट में अद्भुत प्रस्तुति दी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कर्नाटक से आए दल एवं महाराष्ट्र  से आए 18 सदस्यीय कलाकार दल ने मार्च पास्ट में अद्भुत प्रस्तुति दी है। इनके आगे आगे बजरंग बली चलते हुए दिखाई दिए। 
विज्ञापन

5 of 12
राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में 12 राज्यों के 270 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में 12 राज्यों के 270 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। इसमें प्रदेश के 70 कलाकार और विदेशों से 27 कलाकार शामिल हैं। 
 
विज्ञापन

6 of 12
सीएम ने इस दौरान कहा कि सब्बो झन ला राम राम अउ जय सियाराम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीएम ने इस दौरान कहा कि सब्बो झन ला राम राम अउ जय सियाराम । हमने महोत्सव का नाम भले ही राष्ट्रीय रामायण महोत्सव दिया है, लेकिन यहां विदेशों के दल भी हैं।
 
विज्ञापन

7 of 12
कम्बोडिया रामायण टीम ने अहिरावण प्रसंग की संगीतमय प्रस्तुति दी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कम्बोडिया रामायण टीम ने अहिरावण प्रसंग की संगीतमय प्रस्तुति दी। 25 मिनट की प्रस्तुति में लोगों ने मंत्रमुग्ध होकर आनंद लिया। 

8 of 12
कर्नाटक से आए कलाकारों की आकर्षक प्रस्तुति से अभिभूत हुए दर्शक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कर्नाटक से आए कलाकारों की आकर्षक प्रस्तुति से अभिभूत हुए दर्शक। रावण ने सीताहरण के मार्मिक दृश्य की नृत्य नाटिका के माध्यम से प्रस्तुति दी। कन्नड़ भाषा में मंचन, वेशभूषा और मुकुट आकर्षण का केंद्र बना रहा। 

9 of 12
कंबोडिया की भाषा से लेकर कन्नड़ तक में श्रीराम का सुंदर चरित सुनाया गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कंबोडिया की भाषा से लेकर कन्नड़ तक में श्रीराम का सुंदर चरित सुनाया गया। 

10 of 12
राम, लक्ष्मण और सीता के मनमोहक रूप देख ठहर गई लोगों की निगाहें - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

राम, लक्ष्मण और सीता के मनमोहक रूप देखकर लोगों की निगाहें ठहर गई। 

11 of 12
कर्नाटक के कलाकारों का ऐसा रूप देखकर दशर्क हुए हैरान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कर्नाटक के कलाकारों का ऐसा रूप देखकर दशर्क हुए हैरान। गूंजने लगे जय श्रीराम के जयकारें...
विज्ञापन

12 of 12
असम की टीम ने मार्च पास्ट कर दिखाई मोहक संस्कृति - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
असम की टीम ने मार्च पास्ट कर दिखाई मोहक संस्कृति। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें