गणेश उत्सव
- फोटो : अमर उजाला
जिसे हजारों की संख्या में प्रदेश सहित अन्य जिलों के लोग यहां देखने के लिए पहुंचते हैं। समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल भव्य पंडाल और मूर्ति तैयार करना नहीं, बल्कि लोगों में भक्ति, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को प्रोत्साहित करना भी है। इस आयोजन में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। पंडाल के अंदर और बाहर सुरक्षा के लिए पुलिस और सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं। इसके अलावा श्रद्धालुओं के लिए पीने के पानी, शौचालय और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।